---Advertisement---

Post Office Senior Citizen Saving Scheme: खुशखबरी! सीनियर सिटीजन को इस स्कीम में निवेश करने पर हर महीने मिलेंगे 20 हजार रूपये, जानें पूरी खबर

Post Office Senior Citizen Saving Scheme: जैसे-जैसे लोग बड़े होते हैं और सेवानिवृत्ति की आयु तक पहुंचते हैं, वे आमतौर पर अपनी बचत से जीवन यापन करते हैं। जब लोग सेवानिवृत्त होते हैं तो उन्हें अच्छा और आरामदायक जीवन जीने के लिए धन की आवश्यकता होती है। आज हम एक ऐसी योजना के बारे में ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 3, 2024 5:44 अपराह्न

Post Office Senior Citizen Saving Scheme
Follow Us
---Advertisement---

Post Office Senior Citizen Saving Scheme: जैसे-जैसे लोग बड़े होते हैं और सेवानिवृत्ति की आयु तक पहुंचते हैं, वे आमतौर पर अपनी बचत से जीवन यापन करते हैं। जब लोग सेवानिवृत्त होते हैं तो उन्हें अच्छा और आरामदायक जीवन जीने के लिए धन की आवश्यकता होती है। आज हम एक ऐसी योजना के बारे में बात करने जा रहे हैं जो विशेष रूप से सीनियर सिटीजन के लिए बनाई गई है। यह स्कीम है पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम। यह योजना सरकार द्वारा चलायी जा रही है। इसमें अन्य बचत योजनाओं की तुलना में ज्यादा ब्याज मिलता है।

1000 रूपये से शुरू कर सकते है निवेश

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन स्कीम की खास बात यह है कि आप इसमें अपना निवेश 1000 रुपये से शुरू कर सकते हैं। सीनियर सिटीजन के लिए यह सबसे सुरक्षित निवेश विकल्प है। इससे आपको नियमित आय मिलेगी और रिटायरमेंट के बाद आपकी पैसों की जरूरतें भी पूरी हो जाएगी।

Post Office Senior Citizen Saving Scheme की पात्रता

Post Office Senior Citizen Saving Scheme
फाइल फोटो प्रतिकात्मक

पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम उन लोगों के लिए है जिनकी उम्र 60 वर्ष से अधिक है। या फिर जिन्होंने 55 साल की उम्र में रिटायरमेंट ले लिया है, लेकिन उनकी उम्र 60 साल से कम है। वह विशेष वीआरएस के तहत खाता खोल सकते हैं। इसके अलावा सेवानिवृत्त रक्षा सेवा कर्मचारी 50 वर्ष की आयु में भी खाता खोल सकते हैं। यह खाता आप अपने जीवनसाथी के साथ भी खुलवा सकते हैं।

Post Office Senior Citizen Saving Scheme कैसे करें अप्लाई?

सीनियर सिटीजन किसी भी बैंक या पोस्ट ऑफिस में एससीएसएस खाता खोल सकते हैं। खाता खोलने के लिए वरिष्ठ नागरिकों को न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम 30 लाख रुपये जमा करने होंगे। खाते में 1000 रुपये के गुणक में पैसा जमा किया जा सकता है। यह 30 लाख रुपये से अधिक नहीं हो सकता।

कितना मिलेगा रिटर्न?

Post Office Senior Citizen Saving Scheme अभी 8.2 फीसदी का सालाना ब्याज दे रही है। अगर कोई व्यक्ति करीब 30 लाख रुपये का निवेश करता है तो उसे सालाना 2.46 लाख रुपये यानी करीब 20000 रुपये प्रति माह का ब्याज मिलेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026