---Advertisement---

Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana: एसबीआई की खास पहल! इस योजना के तहत मात्र 436 रूपये जमा करने पर मिलेगा इतने लाख का लाइफ कवर, ऐसे करें अप्लाई; जानें सबकुछ

Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana: एसबीआई ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा देते हुए बड़ा ऐलान किया है। जिससे लोगों को फायदा पहुंचेगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 24, 2025 4:57 अपराह्न

Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana
Follow Us
---Advertisement---

Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana: अक्सर बड़े बुजुर्ग कहते है कि जिंदगी का कुछ पता नहीं है। इसी को ध्यान में रखते हुए बैंकों की तरफ से लोगों को लाइफ इंश्योरेंस कवर प्रदान किया जा रहा है। हालांकि कई बैंक सालाना लाइफ कवर के लिए एक अच्छी खासी रकम लेते है। लेकिन अगर हम आपसे कहे है कि आपको केवल साल में 436 रूपये देने होंगे और आपको 2 लाख की लाइफ कवर प्रदान किया जाएगा, तो आपको कैसे लगेगा। दरअसल एसबीआई बैंक प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत ग्राहकों को निःशुल्क दुर्घटना, जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा, ओवरड्राफ्ट सुविधा जैसे सुविधाएं दी जा रही है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी और आप इसे कैसे अप्लाई कर सकते है।

एसबीआई ने अपने ग्राहकों को दिया खास तोहफा

भारत का नंबर वन सरकार बैंक एसबीआई ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि एसबीआई में अपना प्रधानमंत्री जन-धन योजना (पीएमजेडीवाई) खाता खोलें और निम्नलिखित लाभ प्राप्त करें –

  • मुफ़्त दुर्घटना बीमा 2 लाख रुपये तक।
  • 436 रुपये प्रति वर्ष के प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का जीवन बीमा।
  • 20 रुपये प्रति वर्ष के प्रीमियम पर 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर।
  • 10,000 रुपये तक की ओवरड्राफ्ट सुविधा।

Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana के तहत कैसे करें अप्लाई

एसबीआई मात्र 436 रूपये सालाना में 2 लाख का जीवन बीमा प्रीमियम दे रहा है। अगर अप्लाई की बात करें तो सबसे पहले आपको अपने पास के एसबीआई बैंक में जाना होगा। इसके बाद कर्मचारी द्वारा एक फॉर्म दिया जाएगा। फॉर्म में अपनी सारी जरूरी जानकारी दर्ज करें इसके साथ ही अपने दस्तावेज भी अपने पास रखें।

अगर आवश्यक दस्तावेज की बात करें तो उसमे पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड समेत सभी जरूरी दस्तावेज अनिवार्य है।बता दें कि प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) को अगस्त 2014 में समग्र फाइनेंशियल समावेशन की दिशा में एक कदम के रूप में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि प्रत्येक व्यक्ति /परिवार के पास कम से कम एक बैंक अकाउंट हो ।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026

Rashifal 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Rain Alert 30 August 2026

अगस्त 29, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 29, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 29, 2026