---Advertisement---

Railway Parcel: अब स्टेशन जाने का झंझट खत्म, घर बैठे एक क्लिक में ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे पार्सल

Railway Parcel: इंडियन रेलवे (Indian Railways) ट्रेन परिचालन में लगातार सुधार के साथ ही यात्रा करने वाले पैसेंजरों के लिए भी कई तरह की नई सुविधाएं लाता रहता है। इसी कड़ी में उत्तरी मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले आगरा रेल मंडल में एक नई व्यवस्था पूरी तरह से लागू हो गई है। जी हां, ...

Read more

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: अगस्त 15, 2023 12:20 अपराह्न

Railway Parcel
Follow Us
---Advertisement---

Railway Parcel: इंडियन रेलवे (Indian Railways) ट्रेन परिचालन में लगातार सुधार के साथ ही यात्रा करने वाले पैसेंजरों के लिए भी कई तरह की नई सुविधाएं लाता रहता है। इसी कड़ी में उत्तरी मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले आगरा रेल मंडल में एक नई व्यवस्था पूरी तरह से लागू हो गई है। जी हां, अगर आप आगरा रेल मंडल से ट्रेन द्वारा पार्सल (Railway Parcel) बुक करते हैं तो आप अब अपने पार्सल को ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे।

पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम पूरी तरह से लागू

आपको बता दें कि आगरा रेल मंडल में पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएमएस) पूरी तरह से लागू हो गया है। आगरा रेल मंडल के इस कदम के बाद अब व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है। बताया जा रहा है कि आगरा रेल मंडल का ये फैसला 5 स्टेशनों पर मान्य होगा। इन सभी पर पार्सल बुकिंग की सुविधा मिलेगी।

इन स्टेशनों पर मिलेगी ये सुविधा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे ने बीते साल पार्सल मैनेजमेंट सिस्टम लागू करने की शुरुआत की थी। ऐसे में इस साल आगरा रेल मंडल में पहले दौर में आगरा कैंट, मथुरा जंक्शन, दूसरे चरण में आगरा फोर्ट में ये सिस्टम लागू किया गया। इसके बाद तीसरे दौर में धौलपुर, अछनेरा स्टेशन पर भी ये सिस्टम लागू हो गया है। इसके साथ ही आगरा रेल मंडल पूरी तरह से पीएमएस प्रणाली से युक्त हो गया है।

घर बैठे ट्रैक कर पाएंगे पार्सल

पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया है कि पीएमएस प्रणाली के लागू होने के बाद अब बुक किए गए पार्सल को घर बैठे ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकेगा। उन्होंने बताया है कि अब स्पीड पोस्ट की तरह ही पार्सल को भी आसानी से ऑनलाइन ट्रैक किया जा सकेगा। साथ ही पार्सल की एकदम सटीक लोकेशन की जानकारी मिलती रहेगी। अगर किसी वजह से पार्सल गलत डेस्टिनेशन पर पहुंच जाता है तो रेलवे को तुरंत जानकारी देकर उसे रोका जा सकेगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।  

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Indian Economy

मार्च 29, 2026

Noida International Airport

मार्च 29, 2026

Financial Rules Change from 1st April 2026

मार्च 28, 2026

Hydrogen Train

मार्च 28, 2026

Income Tax News

मार्च 28, 2026

Delhi Dehradun Expressway

मार्च 28, 2026