---Advertisement---

Rice Price Hike: क्या ग्लोबल मार्केट में इस बैन के कारण हो रहा चावल की कीमतों में इजाफा, जानें असली वजह

Rice Price Hike: भारत चावल निर्यात के मामले में विश्व के महत्वपूर्ण देशों में से एक है। विश्व के अनेक हिस्सों में भारत 40% तक की चावल की निर्यात करता है।

Avatar of Gaurav Dixit

By: Gaurav Dixit

Published: सितम्बर 4, 2023 11:29 पूर्वाह्न

India Ban Rice Export
Follow Us
---Advertisement---

Rice Price Hike: भारत चावल निर्यात के मामले में विश्व के महत्वपूर्ण देशों में से एक है। विश्व के अनेक हिस्सों में भारत 40% तक की चावल की निर्यात करता है। ऐसे में अगर चावल के निर्यात को लेकर भारत अचानक से बैन लगा दे तो विश्व के कई सारे देश प्रभावित हो सकते हैं। खबरों की माने तो कुछ ऐसा ही हुआ है। भारत ने पिछले महीने देश के अंदर चावल के सप्लाई को नियंत्रण में लाने के लिए इसके निर्यात पर पूर्णतः बैन लगा दिया था। अब इस संबंध में जानकारी है कि दुनिया के कई हिस्सों में इसकी वजह से चावल की कीमतों (Rice Price) में तेज बढ़ोतरी देखने को मिली है।

खबरों की माने तो भारत के इस कदम से एशिया में पिछले 15 साल के दौरान चावल की कीमत (Rice Price) अपने उच्चतम स्तर पर है। बता दें कि बीते दिनों ही भारत ने अपने बाजार से चावल के निर्यात पर लगे बैन को बढ़ाया था। वहीं इसके अतिरिक्त ये भी कहा जा रहा है कि मौसम की अनियमितता के कारण भी इसकी कीमत में इजाफा देखने को मिल सकता है।

वैश्विक बाजार में इस कारण बढ़ रही चावल की कीमत

बता दें कि भारत प्रमुख चावल निर्यातकों में से एक है। वर्तमान समय की बात करें तो अभी चावल की डिमांड वैश्विक बाजार में जोरों पर है और इस विषम परिस्थिति में भारत ने अपने देश से ग्लोबल मार्केट में चावल के निर्यात पर रोक लगा दी है। भारत के चावल के निर्यात पर बैन लगाने के कारण अभी इसकी मांग और बढ़ गई है। ऐसे में मार्केट वैल्यू के हिसाब से देखें तो पता चलता है कि बढ़ते डिमांड के बीच सप्लाई का कम होना निश्चित रुप से कीमत में इजाफे का कारण बनेगा। वहीं इसके अतिरिक्त मौसम भी एक प्रमुख फैक्टर है जिसके कारण इसके कीमत आसामान छूते नजर आ रहे हैं।

अभी और बढ़ सकती है चावल की कीमत

खबरों की माने तो वैश्विक बाजार में चावल की कीमतों में अभी और इजाफा देखा जा सकता है। इसका एक प्रमुख कारण भारत के चावल निर्यात पर बैन लगाने के साथ मौसम की अनियमितता भी है। खबर है कि चावल के उत्पादन वाले प्रमुख देशों में बारिश की कमी के कारण इस बार चावल का उत्पादन कम हो सकता है। ऐसे में कयास लगाए जा हैं कि कम उत्पादन की स्थिती में डिमांड वैसे ही बढ़ जाएगी जिसका सीधा असर इसके कीमत में बढ़ोतरी के रुप में देखने को मिलेगा। बता दें कि भारत, वियतनाम और थाईलैंड विश्व के प्रमुख चावल उत्पादक देशों में से हैं। इसमें थाईलैंड ने भी बारिश की अनियमितता के कारण सूखा पड़ने का संदेश दे दिया है। ऐसे में इसको लेकर ग्लोबल मार्केट की चिंता और बढ़ गई है कि इस स्थिती से कैसे निपटा जाएगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Gaurav Dixit

Gaurav Dixit

गौरव दीक्षित पत्रकारिता जगत के उभरते हुए चेहरा हैं। उन्होनें चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। गौरव राजनीति, ऑटो और टेक संबंघी विषयों पर लिखने में रुची रखते हैं। गौरव पिछले दो वर्षों के दौरान कई प्रतिष्ठीत संस्थानों में कार्य कर चुके हैं और वर्तमान में DNP के साथ कार्यरत हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rule Changes From October 2026

अक्टूबर 1, 2026

Lucknow News

सितम्बर 24, 2026

Vande Bharat Sleeper Train

सितम्बर 24, 2026

Tata Sons Controversy

सितम्बर 21, 2026

8th Pay Commission

सितम्बर 20, 2026

Lucknow News

सितम्बर 19, 2026