---Advertisement---

Satya Nadella: एआई, आईटी सेक्टर में भारत का बोलबाला! माइक्रोसॉफ्ट के ऐलान से कई देशों की उड़ी नींद; पीएम मोदी के वीजन को मिली नई उड़ान

Satya Nadella: पिछले कुछ सालों में भारत का तेजी से विकास हुआ है, जिसने कई देशों के पीछे छोड़ दिया है। जिससे भारत को एक नई उड़ान मिलेगी।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 10, 2025 11:15 पूर्वाह्न

Satya Nadella
Follow Us
---Advertisement---

Satya Nadella: पिछले कुछ सालों में भारत का तेजी से विकास हुआ है, जिसने कई देशों के पीछे छोड़ दिया है। दुनिया की टॉप कंपनियां भारत में निवेश के लिए इच्छुक है। इसी बीच माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला ने एक ऐसा ऐलान किया जिसने कई बड़े देशों की नींद उड़ा दी है। बता दें कि नडेला अपने 4 दिवसीय भारत के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर चर्चा की। माना जा रहा है कि वह भारत से जुड़े कई बड़े ऐलान कर सकते है, जो पीएम मोदी और भारत के लिए कई मायने में काफी अहम है। चलिए आपको बताते है कि माइक्रोसॉफ्ट के निवेश से भारत के एआई, आईटी सेक्टर पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

माइक्रोसॉफ्ट सीईओ Satya Nadella ने ट्वीट कर दी अहम जानकारी

माइक्रोसॉफ्ट सीईओ Satya Nadella ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर निवेश को लेकर एक ट्वीट किया। नडेला ने लिखा कि “भारत के एआई अवसर पर एक प्रेरक बातचीत के लिए धन्यवाद, प्रधानमंत्री narendra modi जी। देश की महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए, माइक्रोसॉफ्ट भारत के एआई-प्रधान भविष्य के लिए आवश्यक बुनियादी ढाँचे, कौशल और संप्रभु क्षमताओं के निर्माण में मदद के लिए 17.5 बिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश कर रहा है—जो एशिया में हमारा अब तक का सबसे बड़ा निवेश है”। इस ट्वीट से यह तो साफ हो गया है कि निवेश में भारत चीन को भी पीछे छोड़ने जा रहा है।

माइक्रोसॉफ्ट के निवेश पर पीएम मोदी ने जताई खुशी

सत्या नडेला से मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “जब बात एआई की आती है, तो दुनिया भारत को लेकर आशावादी है! श्री सत्य नडेला के साथ बहुत ही उपयोगी चर्चा हुई।

यह देखकर खुशी हुई कि भारत वह स्थान बन रहा है जहाँ माइक्रोसॉफ्ट एशिया में अपना अब तक का सबसे बड़ा निवेश करेगा। भारत के युवा इस अवसर का लाभ उठाकर नवाचार करेंगे और एक बेहतर ग्रह के लिए एआई की शक्ति का लाभ उठाएँगे”।

आईटी क्षेत्र और एआई क्षमताओं के लिए साबित होगा गेमचेंजर

माना जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट के इस निवेश से भारत के आईटी क्षेत्र एआई क्षमताओं को नई उड़ान मिलने जा रही है। गौरतलब है कि आने वाले कुछ साल के बाद एआई एक अहम भूमिक में उतर जाएगा। माना जा रहा है कि पीएम मोदी के विकसित भारत को माइक्रोसॉफ्ट के इस निवेश से एक उड़ान मिलने जा रही है। जो कई मायने में एक गेमचेंजर साबित हो सकता है। इसका अलावा अपने ट्वीट में सत्या नडेला ने यह जानकारी दी कि एशिया में हमारा अब तक का सबसे बड़ा निवेश है”।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

CM Yogi Adityanath

नवम्बर 4, 2026

Punjab News

नवम्बर 4, 2026

Cyclone Murasu

नवम्बर 4, 2026

Delhi Pollution

नवम्बर 4, 2026