---Advertisement---

Stock Market Today: दिवाली से पहले भारतीय शेयर बाजार में लगातार गिरावट जारी, यहां देखें टॉप गेनर्स और लूजर्स की लिस्ट

Stock Market Today: दिवाली से पहले लगातार निवेशकों को निराशा हाथ लग रही है। कुछ दिनों से सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार गिरावट देखी जा ही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 25, 2024 12:32 अपराह्न

Stock Market Today
Follow Us
---Advertisement---

Stock Market Today: दिवाली से पहले लगातार निवेशकों को निराशा हाथ लग रही है। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से शेयर बाजार (Stock Market Today) में लगातार गिरावट देखी जा ही है। जिसके कारण निवेशकों को लगातार नुकसान हो रहा है। मालूम हो कि आज यानि 25 अक्टूबर को कारोबार में सेंसेक्स 80000 अंक से नीचे चला गया। वहीं निफ्टी में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं कई विशेषज्ञों का मानना है कि विदेशी निवेशकों की बिकवाली और दूसरी तिमाही में निराशाजनक कॉर्पोरेट आय के कारण बाजार लगातार गिरावट से उबरने के लिए संघर्ष कर रहा है। इस लेख में हम चर्चा करेंगे आज को किस कारण से लगातार शेयर मार्केट में गिरावट जारी है। टॉप गेनर्स और लूजर्स में कौन सी कंपनिया शामिल है (Stock Market Today) ।

ITC समेत यह कंपनियां रही टॉप गेनर्स

आपको बता दें कि निफ्टी 50 में एक्सिक बैंक समेत कई कंपनिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आज टॉप गेनर्स में शामिल हुए है। जिसमे ITC, Axis Bank, HCL, Kotak Bank, TCS समेत कई कंपनियां शामिल है।

NTPC समेत यह कंपनियां रही टॉप लूजर्स

आपको बता दें कि निफ्टी 50 NTPC समेत कई कंपनियों के निराशाजनक प्रदर्शन के कारण वह आज टॉप लूजर्स में शामिल हुए है। जिसमे, BEL, RELIANCE, BHARTI AIRTEL, WIPRO, ADANIENT, ShriramFin समेत कई कंपनिया शामिल है।

इन कारणों से शेयर मार्केट में लगातार गिरावट जारी

मालूम हो कि बीते कई दिनों से शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है, जो निवेशकों के लिए एक चिंता का विषय बन गया है। त्योहारी हफ्ते में भी निवेशकों को लगातार नुकसान हो रहा है। हालांकि विशेषज्ञों इसके कारणों को लेकर भी जानकारी दी है। (Stock Market Today) चलिए आपको बताते है वह कौन से कारण है, जिससे लगातार गिरावट जारी है।

विदेशी निवेशकों की बिकावली (Stock Market Today)

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के लगातार बिकवाली दबाव के कारण सेंसेक्स और निफ्टी सहित बेंचमार्क सूचकांक (Stock Market Today) नीचे गिर रहे हैं। इस महीने अब तक एफआईआई ने भारतीय इक्विटी से 98,085 करोड़ रुपये की भारी निकासी की है। जिसका असर अब शेयर बाजार पर भी देखने को मिल रहा है।

कई कंपनियों के नतीजे उम्मीद से कम (Stock Market Today)

मालूम हो कि एचडीएफसी, कोटक महिंद्रा बैंक समेत कई कंपनियों ने Q2 रिजल्ट की घोषणा कर दी है। हालांकि दूसरी तिमाही की आय का मौसम बहुत ख़राब रहा है, कई कंपनियों के नतीजे उम्मीद से कमज़ोर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि मार्केट में लगातार गिरावट के यह भी एक बड़ा कारण है। हालांकि अब देखना होग कि आने वाले दिनों में शेयर बाजार का रूख किस और रहता है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CJP Protest

जुलाई 24, 2026

Rain Alert 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

कल का मौसम 25 July 2026

जुलाई 24, 2026

Vande Bharat Train

जुलाई 24, 2026

Dia Mirza

जुलाई 24, 2026

Jharkhand News

जुलाई 24, 2026