---Advertisement---

Adani Stocks: कोर्ट का फैसला आने से पहले ही अडानी को लगा तगड़ा झटका, शेयर हुए धड़ाम

Adani Stocks: डानी ट्रांसमिशन 3.40 प्रतिशत और अडानी पावर 3.20 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। अडानी एंटरप्राइजेज 3.45 प्रतिशत टूटा है और अडानी ग्रीन में 2.11 फीसदी की खासी गिरावट दिखाई दी है।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: मई 15, 2023 12:31 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Adani Stocks: हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आने के बाद से ही अडानी ग्रुप की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके शेयरों में अभी तक कोई बहुत सुधार होता नहीं दिख रहा है। हालांकि आज शेयर बाजार में तेजी जारी है उसके बावजूद अडानी ग्रुप के शेयरों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। उनके शेयरों में लगातार गिरावट बनी हुई है। उनके दस के दस शेयर लाल निशान से नीचे गिरावट पर ही कारोबार कर रहे हैं। अडानी ग्रुप के शेयर शुक्रवार को भी नीचे स्तर पर ही रहे थे और आज भी इनमे कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है।

गिरावट से नहीं उभर पा रहे शेयर

अडानी ग्रुप के खिलाफ जब से हिंडनबर्ग की रिपोर्ट आयी है तब से वैसे तो उनके सारे ही शेयरों को तकड़ा झटका लगा है। उनके शेयरों में भारी गिरावट आयी है। इस समय लेकिन इन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की जा रही है। इनमें अडानी टोटल गैस का शेयर लोवर सर्किट के साथ में कारोबार कर रहा है। कारोबार खुलने के बाद भी इसमें कोई उछाल देखने को नहीं मिला 5 प्रतिशत की गिरावट हावी रही। अडानी ट्रांसमिशन 3.40 प्रतिशत और अडानी पावर 3.20 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। अडानी एंटरप्राइजेज 3.45 प्रतिशत टूटा है और अडानी ग्रीन में 2.11 फीसदी की खासी गिरावट दिखाई दी है।

ये भी पढेंःUP Nikay Chunav 2023: सभी 17 मेयर सीटों पर BJP ने लहराया परचम, जानें कौन हैं 14 नए मेयर

सुबह-सुबह अडानी शेयरों में गिरावट

अंडानी ग्रुप के शेयरों का आज का हाल कुछ इस तरह से रहा है।
अडानी एंटरप्राइजेज- 1,896.90 (-3.45%)
अडानी ग्रीन-876.70 (-2.11%)
आडानी पार्टस- 695.50 (-0.64%)
अडानी पावर- 233.15 (-3.20%)
अडानी ट्रांसमिशन– 854.75 (-3.40%)
अडानी विल्मर- 387.80 (-1.13%)
अडानी टोटल गैस- 780.25 (-4.99%)
एसीसी- 1,791.45 (-0.36%)
अंबुजा सीमेंट- 407.55 (-0.60%)
एनडीटीवी- 179.05 (-0.95%)

शेयरों में घरेलू बाजार का हाल

आज शेयर बाजार ओपनिंग में बीएसई का सेंसेक्स 129.20 अंक कुल 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 62,157.10 पर खुलने में कामयाब रहा है। वही एनएसई का निफ्टी 24.50 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18339.30 के लेवल पर खुला है। सुप्रीम कोर्ट में आज अहम सुनवाई से पहले अडानी समूह के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। उनके सारे शेयर गिरावट पर बनए हुए हैं।

सुप्रीम कोर्ट में क्या होने वाला है

आज सुप्रीम कोर्ट अडानी समूह से जुडे एक मामले में आज सुनवाई करने वाला है। कुछ महीनों पहले अमेरिका की एक शॉर्ट शेलिंग कंपनी ने आडनी समूह पर कुछ गंभीर आरोप लगाये थे। विपक्ष ने उस पर हंगामा भी किया था। इन आरोपों की जांच के लिए सेबी ने 6 महीनें का समय मांगा था। इस मामले में आज 15 मई को सुनवाई होने जा रही है कि क्या सेबी को 6 महीने का समय दिया जायेगा या उस से कम।

ये भी पढेंःगुजरात के 68 जजों के प्रोमोशन पर Supreme Court ने लगाई रोक, Rahul Gandhi को सजा सुनाने वाले जस्टिस पर भी गिरी गाज

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 12, 2026

Bangladesh Elections 2026

फ़रवरी 11, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

Ind Vs Pak T20 World Cup 2026

फ़रवरी 11, 2026

Khawaja Asif

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026