---Advertisement---

Tata-Haldiram Deal: टाटा का हो जाएगा एक और बड़ा ब्रांड! बस इस बात पर अटक रहा है पूरा मसला

Tata-Haldiram Deal: देश का बड़ी बिजनेस कंपनी टाटा समूह मशहूर नमकीन ब्रांड हल्दीराम को खरीदने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। हालांकि, दोनों कंपनियों के बीच एक पाइंट पर मामला अटक रहा है। जानें क्या है इस डील की डिटेल।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: सितम्बर 6, 2023 6:29 अपराह्न

Tata-Haldiram Deal
Follow Us
---Advertisement---

Tata-Haldiram Deal: देश की बड़ी रिटल चेन कंपनी हल्दीराम को खरीदने के लिए टाटा समूह की एफएमसीजी कंपनी टाटा कंज्यूमर पूरी कोशिश कर रही है। खबरों में दावा किया जा रहा है कि टाटा कंज्यूमर की हल्दीराम के साथ इस डील (Tata-Haldiram Deal) पर बातचीत जारी है। बताया जा रहा है कि टाटा हल्दीराम में 51 फीसदी की हिस्सेदारी खरीद सकती है। दावा किया जा रहा है कि हल्दीराम इस डील के लिए 1000 करोड़ का वैल्यूएशन मांग रही है, जिस पर टाटा कंज्यूमर राजी नहीं है। जानें पूरी जानकारी।

हल्दीराम की इसके साथ बातचीत जारी

आपको बता दें कि टाटा कंज्यूमर के साथ अगर हल्दीराम की ये डील हो जाती है, तो देश में रिलायंस, बीकानेर और पेप्सी के साथ मुकाबला बढ़ जाएगा। हालांकि, इस खबर पर हल्दीराम के सीईओ कृष्ण कुमार चुटानी ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। उधर, टाटा कंज्यूमर के प्रवक्ता ने भी इस डील को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नही दी है। वहीं, दूसरी तरफ, हल्दीराम अपनी 10 फीसदी बिक्री के लिए बेन कैपिटल के साथ कई बड़ी इक्विटी फर्म के साथ बातचीत चल रही है।

टाटा कंज्यूमर क्यों दिखा रही है दिलचस्पी

मालूम हो कि देश में टाटा कंज्यूमर अपने चाय प्रोडक्ट की वजह से मशहूर है। टाटा कंज्यूमर के पास ब्रिटिश चाय कंपनी टेटले का मालिकाना हक है। साथ ही वह स्टारबक्स के साथ भारत में साझेदार है। मगर दूसरी तरफ हल्दीराम एक बड़ी उपभोक्ता कंपनी है। यही वजह है कि टाटा कंज्यूमर हल्दीराम में अपनी बड़ी दिलचस्पी दिखा रही है।

टाटा के शेयर में आया उछाल

उधर, इस खबर के बाहर आते ही टाटा कंज्यूमर के शेयर में तेजी दर्ज की गई। टाटा-हल्दीराम डील पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई ने टाटा कंज्यूमर से जवाब मांगा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बुधवार को टाटा कंज्यूमर के शेयरों में लगभग 4 फीसदी का उछाल देखा गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026

India-US Trade Deal

फ़रवरी 11, 2026