---Advertisement---

Tomato Price Hike: यहां मिल रहा है देश का सबसे महंगा टमाटर, महंगाई ने निकाला जनता का पसीना, जानें अपने शहर का रेट

Tomato Price Hike: टमाटर अब सब्जी नहीं बल्कि सोना हो गया है, ऐसा देश की जनता कह रही है। देखा जाए तो टमाटर प्रतिदिन अपना रंग बदलता जा रहा है। जो टमाटर कुछ हफ्ते पहले 20 और 30 रुपए मार्केट में बिक रहा था, वह पहले 100 रुपए का आकड़ा छूता है, इसके बाद अब ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: जुलाई 5, 2023 12:56 अपराह्न

Tomato Price Hike
Follow Us
---Advertisement---

Tomato Price Hike: टमाटर अब सब्जी नहीं बल्कि सोना हो गया है, ऐसा देश की जनता कह रही है। देखा जाए तो टमाटर प्रतिदिन अपना रंग बदलता जा रहा है। जो टमाटर कुछ हफ्ते पहले 20 और 30 रुपए मार्केट में बिक रहा था, वह पहले 100 रुपए का आकड़ा छूता है, इसके बाद अब इसका रेट 150 रुपए के पार चला गया है। जी हां चौंकिए नहीं! आप बिल्कुल सही सुन रहे हैं। टमाटर ने अब अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते देश की जनता का बुरा हाल होता जा रहा है। ऐसे में यह खबर आपके लिए जरूरी है, आप जान सकते हैं, कि आखिरकार आपके शहर में इस समय कितने रुपए में टमाटर मिल रहा है। आइए जानते हैं। 

टमाटर का रेट मार्केट में 150 के पार पहुंचा 

देखा जाए तो इस समय पूरे देश में सभी सब्जियों के दाम बढ़ गए हैं। महंगाई से चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है। देश की जनता को समझ नहीं आ रहा कि वह सब्जी खाए की नहीं। जानकारी के मुताबिक भारत के प्रमुख महा नगरों में टमाटर के रेट बढ़े हैं। जहां इनकी कीमत 155 रुपए किलो तक दर्ज की गयी। वहीं अन्य महानगरों में इसकी कीमत 130 रुपये से लेकर 150 रुपए तक दर्ज की गई। 

आइए अब हम आपको बताते है, कि किस महानगर में टमाटर कितने रेट में बिका। जानकारी के मुताबिक देश भर में टमाटर का रेट सबसे महंगा कोलकाता में देखा गया। कोलकाता के पुरुलिया इलाके में टमाटर 155 रुपए किलो बिका। जबकि अन्य शहरों में टमाटर की खुदरा कीमत 58-148 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच दर्ज की गयी। वहीं देखा जाए तो टमाटर की सबसे कम कीमत  58 रुपये प्रति किलोग्राम मुंबई में दर्ज की गयी। वही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली और चेन्नई में टमाटर की कीमत क्रमश 100 और 110 रुपये प्रति किलोग्राम में बिकी। 

टमाटर का रेट आखिरकार बढ़ क्यों रहा है ?

जानकारी के मुताबिक खुद केंद्र सरकार इस बात को जानने की कोशिश कर रही है, कि आखिरकार देश में टमाटर के बढ़ते दरों को कैसे कम किया जाए। इसके लिए उन्होंने सभी देशवासियों से वेब पोर्टल जारी करके सुझाव माँगें है। वहीं दूसरी तरफ खबरों की मानें तो किसान बेमौसम बारिश की वजह से परेशान हैं। उनकी फसल इस बार पिट गई है। यही वजह है कि अन्य वर्षों के मुकाबले इस बार टमाटर के उत्पादन में कमी देखने को मिली है। ठंडे घरों में टमाटर का स्टॉक खत्म होने वाला है, जबकि बारिश की वजह से फसल की कटाई भी नहीं हो सकी है। 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Punjab News

मार्च 29, 2026

Tamil Nadu Assembly Elections 2026

मार्च 29, 2026

Rain Alert 30 March 2026

मार्च 29, 2026

UPSSSC AGTA Recruitment 2026

मार्च 29, 2026