Udan Yatri Cafe: आज से दो तीन साल पहले अगर कोई मीडिल क्लास एयरपोर्ट पर जाता था, तो वह बैठकर सिर्फ अपनी फ्लाइट का इंतजार करता था। एक पानी की बोतल खरीदने में यात्रियों को कई बार सोचना पड़ता था, क्योंकि एयरपोर्ट पर पानी की बोतल की कीमत करीब 100 रूपये होती थी। जी हां आपने सही सुना 20 रूपये की बोतल हवाई अड्डे पर कई गुना महंगी मिलती थी।
लेकिन अब भारत के कई एयरपोर्ट पर सिर्फ 10 रूपये में पानी की बोतल खरीदी जा सकती है। दरअसल Udan Yatri Cafe के तहत केंद्र सरकार बेहद सस्ते दामों पर खाने-पीने की चीजों को मुहैया करा रही है। चलिए आपको बताते है कि किन एयरपोर्ट पर ये सुविधाएं मिल रही है।
Udan Yatri Cafe को केंद्र सरकार ने दी जानकारी
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा कि “माननीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री राम मोहन नायडू के नेतृत्व में, यात्री-केंद्रित पहलों को गति मिल रही है।
Under the leadership of Hon’ble Civil Aviation Minister Shri Ram Mohan Naidu, passenger-centric initiatives are gaining momentum. Affordable and pocket-friendly food outlet- UDAN Yatri Café is expanding rapidly and now operational at 24 airports.
A step towards making air… pic.twitter.com/EnjqQ7pHK2
— MoCA_GoI (@MoCA_GoI) April 3, 2026
किफायती और जेब के अनुकूल भोजनालय – उड़ान यात्री कैफे तेजी से विस्तार कर रहा है और अब 24 हवाई अड्डों पर कार्यरत है। यह हवाई यात्रा को सभी के लिए अधिक आरामदायक, सुविधाजनक और सुलभ बनाने की दिशा में एक कदम है”।
इन एयरपोर्ट पर मिल रही है सुविधाएं
दी जानकारी के अनुसार भारत के कुल 24 एयरपोर्ट पर ये सुविधाएं जारी है। जिसमे – चेन्नई हवाई अड्डा, विजयवाड़ा हवाई अड्डा, हैदराबाद हवाई अड्डा, होलोंगी हवाई अड्डा, अहमदाबाद हवाई अड्डा, कोलकाता हवाई अड्डा, पुणे हवाई अड्डा, लखनऊ हवाई अड्डा, मुंबई हवाई अड्डा, जयपुर हवाई अड्डा, अगरतला हवाई अड्डा, ग्वालियर हवाई अड्डा, वाराणसी हवाई अड्डा, अमृतसर हवाई अड्डा, भुवनेश्वर हवाई अड्डा, कोयंबटूर हवाई अड्डा, त्रिवेंद्रम हवाई अड्डा, मंगलुरु हवाई अड्डा, इंदौर हवाई अड्डा, पटना हवाई अड्डा, जम्मू हवाई अड्डा, चंडीगढ़ हवाई अड्डा, राजकोर हवाई अड्डा, सूरत हवाई अड्डा शामिल है।
मालूम हो कि Udan Yatri Cafe के तहत सिर्फ 10 रूपये की चाय, 20 रूपये की कॉफी, 10 रूपये का पानी, 20 रूपये का समोसा और 20 रूपये की मिठाई शामिल है। यानि यात्रा के साथ-साथ स्नैक्स का भी लुत्फ उठा सकते है।
