---Advertisement---

UPI Payment: सावधान! 4 घंटे तक नहीं होगा यूपीआई पेमेंट, नजरअंदाज किया तो उठानी पड़ सकती है बड़ी परेशानी, पढ़ें अपडेट

UPI Payment: देश में UPI Payment काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी UPI का इस्तेमाल करते हैं तो इस आर्टिकल को एक बार जरूर पढ़ें।

Avatar of Amit Mahajan

By: Amit Mahajan

Published: जनवरी 14, 2024 4:01 अपराह्न

UPI Payment
Follow Us
---Advertisement---

UPI Payment: अगर आप UPI Payment का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इस खबर को बिल्कुल भी मिस नहीं करना चाहिए। ये तो आप जानते ही होंगे कि डिजिटल लेनदेन में कई तरह का जोखिम रहता है। मगर आप सावधानी से डिजिटल पेमेंट करें तो आपको कोई नुकसान नहीं होगा। देश में बीते कुछ सालों में यूपीआई पेमेंट में काफी तेजी आई है। भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI लगातार डिजिटल लेनदेन से संबंधित कुछ नए कदम उठाता रहता है। जानिए ताजा अपडेट।

UPI Payment को लेकर नए नियम

आपको बता दें कि यूपीआई पेमेंट को लेकर लगातार बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। हाल ही एक बड़ा बदलाव किया गया कि अब यूपीआई के जरिए 5 लाख रुपये तक की पेमेंट हो सकती है। हालांकि, ये पेमेंट सिर्फ शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों तक ही सीमित है। मगर इससे यूजर्स को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही यूपीआई पेमेंट में इजाफा होने की भी संभावना है।

यूजर्स को मिलेगा बड़ा फायदा

यूपीआई के नए नियमों के मुताबिक, यूपीआई को ट्रेडिंग सेटलमेंट के लिए पेश किया गया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने सेकेंडरी मार्केट के लिए UPI पेश किया है। अभी यह अपने बीटा चरण मतलब टेस्टिंग फेज में है। सेकेंडरी मार्केट के लिए यूपीआई कई तरह से मदद करेगा।

इसकी मदद से आपके लिए निवेश करना काफी आसान हो जाएगा। दावा किया जा  रहा है कि इसकी मदद से ट्रेडिंग सेटलमेंट काफी आसान हो जाएगा। इसकी वजह से ग्राहकों को सिंगल ब्लॉक मल्टीपल डेबिट सुविधा मिल सकेगी। साथ ही ये ग्राहकों को पारदर्शिता भी देगा।

पेमेंट में लगेगा 4 घंटे का समय

अब क्यूआर की मदद से भी एटीएम से पैसे निकालने जा सकते हैं। फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चलाया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि जब आप क्यूआर कोड स्कैन करके पेमेंट करेंगे तो आपको एटीएम मशीन की मदद से कैश मिल जाएगा। इसके साथ ही अब यूपीआई के लिए कूलिंग पीरियड का समय बढ़ाकर 4 घंटे कर दिया गया है। इस नियम के मुताबिक पहली बार 2000 रुपये से अधिक की पेमेंट करने पर 4 घंटे का समय लगेगा। मतलब 4 घंटे बाद ये रकम दूसरे शख्स के खाते में पहुंचेगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।    

Avatar of Amit Mahajan

Amit Mahajan

अमित महाजन DNP India Hindi में कंटेंट राइटर की पोस्ट पर काम कर रहे हैं.अमित ने सिंघानिया विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया है. DNP India Hindi में वह राजनीति, बिजनेस, ऑटो और टेक बीट पर काफी समय से लिख रहे हैं. वह 3 सालों से कंटेंट की फील्ड में काम कर रहे हैं.
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

Meerut News

फ़रवरी 12, 2026

Vande Bharat Train

फ़रवरी 11, 2026

EPFO New App

फ़रवरी 11, 2026