US-Iran-Israel-War: एलपीजी किल्लत के बीच क्या पेट्रोल-डीजल के दामों में होने जा रहा है बड़ा उलटफेर? समझे इसके मायने

US-Iran-Israel-War: मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध भारत समेत कई देशों के लिए चिंता का विषय बने हुए है। जिसके बाद भारत की टेंशन बढ़ गई है।

US-Iran-Israel-War

फाइल फोटो

US-Iran-Israel-War: मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध भारत समेत कई देशों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। मालूम हो कि ईरान ने होमुर्ज जलडमरूमध्य को कई देशों के लिए बंद कर दिया है। जिसके बाद कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। माना जा रहा है कि अगर स्थिति ऐसी ही रहती है, तो भारत में भी इसका असर देखने को मिल सकता है। मालूम हो कि एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई है। जिसके बाद अब लोगों के मन में सवाल उठने लगा है कि क्या पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी होने जा रही है? चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

US-Iran-Israel-War के बीच क्या बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

बताते चले कि भारत बड़ी संख्या में कच्चे तेल को दुनिया के कई देशों से खरीदता है। यानि अगर कोई देश कच्चे तेल की कीमत को बढ़ाता है, तो भारत में पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो सकती है। गौरतलब है कि मीडिल ईस्ट में युद्ध लगातार है। युद्ध शुरू हुए 2 हफ्ते से ज्यादा हो चुके है, कोई भी झुकने के लिए तैयार नहीं है।

एक तरफ इजरायल और अमेरिका ईरान पर तोबड़तोड़ हमले कर रहे है, तो दूसरी तरफ ईरान भी इसका मुहंतोड़ जवाब दे रहा है। इसी बीच अब केंद्र सरकार ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अभी भारत के पास कच्चे तेल की किसी प्रकार की कमी नहीं है। वहीं एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर युद्ध लगातार जारी रहता है तो पेट्रोल-डीजल के दामों पर इसका असर देखने को मिल सकता है।

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से आम लोगों पर असर

गौरतलब है कि अगर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते है तो सबसे पहले महंगाई में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। बता दें कि फरवरी में खुदरा महंगाई दर 3 के पार पहुंच गई थी, जो आरबीआई के अनुमान से ज्यादा है। माना जा रहा है कि मार्च में यह आंकड़ा और बढ़ सकता है। इसके अलावा खाने-पीने की चीजों से लेकर राशन तक सब महंगा हो जाएगा। साथ ही यात्रा भी महंगी हो जाएगी। कई एयरलाइंस कंपनियां ने किराए में बढ़ोतरी की है।

रोजगार के साथ-साथ छोटे कारोबार पर भी सीधा असर देखने को मिल सकता है। यानि अगर युद्ध ज्यादा दिन तक चलता है तो ईरान-इजरायल और अमेरिका के साथ-साथ भारत समेत अन्य देशों पर भी असर देखने को मिल सकता है।

 

Exit mobile version