---Advertisement---

US-Israel-Iran-War: हवाई यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, टिकट किराए में जबरदस्त उलटफेर; क्या खाने पीने की चीजें होंगी महंगी; समझे इसके मायने

US-Israel-Iran-War: मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध का पूरे दो हफ्ते हो चुके है, लेकिन अभी भी अमेरिका-इजरायल की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 14, 2026 6:22 अपराह्न

US-Israel-Iran-War
Follow Us
---Advertisement---

US-Israel-Iran-War: मीडिल ईस्ट में जारी युद्ध का पूरे दो हफ्ते हो चुके है, लेकिन अभी भी अमेरिका-इजरायल की तरफ से लगातार हमले किए जा रहे है, तो वहीं दूसरी तरफ ईरान भी जवाबी कार्रवाई कर रहा है।  गौरतलब है की इस युद्ध का असर अन्य देशों पर भी दिखना शुरू हो चुका है। जिसने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। भारत में भी इसका असर दिखना शुरू हो चुका है। एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की गई है, तो वहीं हवाई यात्रा भी महंगी हो चुकी है। एयर इंडिया, इंडिगो, और अकासा एयर ने अपने एक्स हैंडल पर जानकारी देते हुए कहा है कि मध्य पूर्व में हो रहे भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते विमानन टरबाइन ईंधन की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। जिसके बाद सवाल यह उठ रहा है कि क्या खाने पीने की चीजें भी महंगी होने वाली है?

टिकट किराए में जबरदस्त उलटफेर

एयर इंडिया, इंडिगो और अकासा एयर ने टिकट किरायों में बढ़ोतरी की जानकारी दी है। दी अकासा एयर ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि “मध्य पूर्व में हो रहे भू-राजनीतिक घटनाक्रमों के चलते विमानन टर्बाइन ईंधन की कीमतों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

चूंकि ईंधन एयरलाइन परिचालन लागत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, इसलिए इसका असर विमानन उद्योग के परिचालन लागत पर पड़ता है। इस प्रभाव को देखते हुए, अकासा एयर 15 मार्च, 2026 को 10:01 बजे से की गई सभी बुकिंग पर अपने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर 199 रुपये से 1300 रुपये तक का ईंधन अधिभार लागू करेगी।

यह अधिभार 15 मार्च, 2026 को 10:01 बजे से पहले की गई बुकिंग पर लागू नहीं होगा। ईंधन अधिभार प्रत्येक सेक्टर पर लागू होगा और उड़ान की अवधि के आधार पर भिन्न होगा।

अकासा एयर में, हम उच्चतम परिचालन दक्षता मानकों को बनाए रखते हुए, ग्राहकों को बेहतरीन और कुशल सेवा, विश्वसनीय परिचालन और किफायती किराए प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करते हैं। हम परिचालन परिवेश पर बारीकी से नज़र रखना जारी रखेंगे और समय-समय पर ईंधन अधिभार की समीक्षा करेंगे”।

US-Israel-Iran-War क्या खाने पीने की चीजें होंगी महंगी? 

विशेषज्ञों के अनुसार अगर यह संघर्ष लंबा चला, तो भारत समेत कई देशों में खाद्य महंगाई बढ़ने की संभावना है। संभावना है कुछ चीजें महंगी हो सकती हैं, लेकिन यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करेगा कि युद्ध कितना लंबा चलता है और तेल-गैस सप्लाई कितनी प्रभावित होती है। जसमे कुकिंग ऑयल, ड्राई फ्रूट्स, दाल-सब्जियां और अन्य खाद्य पदार्थ, ईंधन महंगा होने से ट्रांसपोर्ट और लॉजिस्टिक्स लागत बढ़ती है, जिससे खाने-पीने की चीजें भी महंगी हो जाती हैं। यानि अगर युद्ध लंबा खीचता है, तो खाने पीने की चीजें महंगी हो सकती है। हालांकि सरकार की तरफ से लगातार यह कहा जा रहा है कि भारत के पास पर्याप्त चीजें है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Punjab News

जून 15, 2026

Rashifal 16 June 2026

जून 15, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 15, 2026

Anurag Dhanda

जून 15, 2026