---Advertisement---

रेल प्रेमियों के लिए बुरी खबर! Vande Bharat Sleeper Train पर आया बड़ा अपडेट; सफल ट्रायल के बाद भी यात्रियों को करना होगा इंतजार; पढ़े रिपोर्ट

Vande Bharat Sleeper Train: देश के सबसे लोकप्रिय वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: फ़रवरी 27, 2025 4:49 अपराह्न

Vande Bharat Sleeper Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: देश के सबसे चर्चित ट्रेन वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, लगभग एक महीने तक कई रूटों पर सफल ट्रायल के बाद भी Vande Bharat Sleeper Train को लेकर अच्छी खबर नहीं आ रही है, कई मीडिया रिपोर्टस यह दावा कर रहे है कि इस ट्रेन को पटरी पर दौड़ने में और लगभग 9 महीने का समय लग सकता है, हालांकि रेलवे की तरफ से इसे लेकर अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, मालूम हो कि यह देश की पहली राजधानी, तेजस के बाद यह देश की पहली हाई स्पीड ट्रेन होने वाली है, जो 160 किलोमीटर की रफ्तार तक चल सकती है, साथ ही इस ट्रेन सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी।

Vande Bharat Sleeper Train के परिचालन में लग सकता है समय

कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Vande Bharat Sleeper Train के परिचालन में करीब 6 से 9 महीने का समय लग सकता है, हालांकि जनवरी के महीने में ही इसका ट्रायल पूरा कर लिया गया है, और दुबारा इसे चेन्नई के आईसीएफ कोच को भेज दिया गया है। साथ ही यह भी दावा किया जा रहा है कि देरी की वजह यह भी है कि रेलवे अनुबंध की शर्तों में संशोधन की मांग कर रहा है जिसमें ट्रेन डिज़ाइन और कोच कॉन्फ़िगरेशन शामिल हैं, वहीं पहला प्रोटोटाइप, जो वर्तमान में टीटागढ़ रेल सिस्टम्स और राज्य के स्वामित्व वाली बीएचईएल लिमिटेड के एक संघ द्वारा विकसित किया जा रहा है, अब मार्च 2026 तक तैयार होने की संभावना है। हालांकि इसके लेकर रेलवे की तरफ से बयान आना बाकी है।

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की खासियत

आपको बता दें कि Vande Bharat Sleeper Train को देश की सबसे आधुनिक ट्रेन बनाया जा रहा है, जिसमे सीसीटीवी कैमरे से लेकर एलएचबी कोच तक शामिल है। बता दें कि अभी के वंदे भारत ट्रेन में सिर्फ बैठने वाली सीट है, लेकिन इस नई वंदे बारत स्लीपर ट्रेन को लंबी दूरी के लिए बनाया जा रहा है, साथ ही इसमे स्लीपर या सोने वाली सीट होंगी जिससे यात्री आसानी से लंबी दूरी की यात्रा कर सकेंगे।

इन राज्यों के बीच Vande Bharat Sleeper Train का हो सकता है परिचालन

गौरतलब है कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे है। वहीं माना जा रहा है कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को कई रूटों पर चलाया जा सकता है, जिसमे दिल्ली से कश्मीर, दिल्ली से पटना, मुंबई से नागपुर, दिल्ली से गोरखपुर तक चलाया जा सकता है, हालांकि इसे लेकर अभी तक रेलवे ने अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Iran News

मार्च 1, 2026

US Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Rain Alert 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026

कल का मौसम 1 March 2026

फ़रवरी 28, 2026