---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ जारी अभियान में पंजाब पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 80 से अधिक ड्रग्स तस्कर समेत कई किलोग्राम हेरोइन बरामद; जानें सबकुछ

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन लगातार जारी है। पंजाब सरकार फुल एक्शन मोड़ में  है जिसका असर देखने को मिल रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 1, 2026 2:52 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन लगातार जारी है। बता दें कि नशे के खिलाफ पंजाब सरकार फुल एक्शन मोड़ में  है जिसका असर देखने को मिल रहा है। दरअसल पुलिस द्वारा हर दिन ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी की जा रही है। नशे के खिलाफ जारी अभियान के 364वें दिन तक पुलिस ने 51 हजार से अधिक ड्रग्स तस्करों की गिरफ्तारी कर ली है। इसी बीच पंजाब पुलिस इंडिया को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। दरअसल पुलिस ने नशे के 364वें दिन 80 से अधिक ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार किया है, साथ ही कई किलोग्राम नशीले पदार्थों की बरामदगी की गई है। जिसकी जानकारी खुद पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने एक्स हैंडल पर दी है।

नशे के खिलाफ पंजाब पुलिस ने खोला मोर्चा

पंजाब पुलिस इंडिया ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि पंजाब पुलिस ने अपने अथक मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान को जारी रखते हुए 89 मादक पदार्थों के तस्करों को गिरफ्तार किया और 2.3 किलोग्राम हेरोइन, 1.8 किलोग्राम अफीम, 1766 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 15,980 रुपये मादक पदार्थों की नकदी बरामद की। 35 लोगों को नशामुक्ति और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया। पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई।
89 मादक पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार, 364 दिनों में गिरफ्तार मादक पदार्थों के तस्करों की संख्या – 51616 हो गई है।

CM Bhagwant Mann की अगुवाई मे नशे पर लगी लगाम

पुलिस द्वारा दी जानकारी के अनुसार पंजाब भर में कई स्थानों पर छापेमारी की गई। 89 नशीले पदार्थों के तस्कर गिरफ्तार,  कुल जब्त हेरोइन: 2.3 किलोग्राम
कुल जब्त अफीम: 1.8 किलोग्राम, कुल बरामद गोलियां/कैप्सूल: 1766, कुल बरामद नशीले पदार्थों की रकम  15,980 रुपये,  364 दिनों में गिरफ्तार नशीले पदार्थों के तस्करों की संख्या: 51,616 एसपी/डीएसपी रैंक के अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्धों को रोककर उनकी जांच की।
35 लोगों को नशा मुक्ति उपचार के लिए भेजा गया है।

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मार्च 11, 2026

Rashifal 12 March 2026

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Punjab News

मार्च 11, 2026

Heat Alert 12 March 2026

मार्च 11, 2026