---Advertisement---

बड़ी खबर! इस देश को मिली Vande Bharat Sleeper Train बनाने की जिम्मेदारी, देरी के पीछे की बड़ी वजह आई सामने; जानें डिटेल

Vande Bharat Sleeper Train: देशावासियों को बेताबी से वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का इंतजार है। वहीं इसे लेकर रेल मंत्री ने अहम जानकारी दी है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 30, 2024 2:40 अपराह्न

Vande Bharat Sleeper Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: वंदे भारत ट्रेन के सफल परिक्षण के बाद अब जल्द ही Vande Bharat Sleeper Train पटरी पर दौड़ने वाली है। वहीं कई लोगों के मन में लगातार यह सवाल उठ रहे थे कि आखिर भारतीय रेलवे ने आधुनिक Vande Bharat Sleeper Train को बनाने की जिम्मेदारी किस देश को दी है, और क्या यात्रियों को इस ट्रेन के लिए अभी और इंतजार करना होगा। जिसका जवाब रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने दे दिया है।

इस देश को मिली Vande Bharat Sleeper Train बनाने की जिम्मेदारी

वंदे भारत ट्रेन के सफल परिक्षण और सबसे पसंदीदा ट्रेन होने के बाद अब लंबी रूटों के लिए जल्द वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का परिचालन शुरू हो सकता है। बताते चले कि स्लीपर ट्रेन कोच बनाने की जिम्मेदारी रूस की एक ट्रेन निर्माता कंपनी को दी गई है। जानकारी के मुताबिक रूस को करीब 1920 स्लीपर कोच बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

Vande Bharat Sleeper Train चलने में देरी की बड़ी वजह आई सामने

दरअसल कई मीडिया रिपोर्टस यह दावा कर रहे थे कि कोच के डिजाइन पर सहमित न होने के कारण इसमे देरी हो रही है। हालांकि हाल ही में मीडिया से बात करते हुए रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw ने इस आरोपों को खारिज करते हुए साफ कहा कि रूस में कम आबादी होने के कारण 6 या 8 कोचों का ही निर्माण किया जाता है। जबकि हमने कंपनी से 16, 20 और 24 कोच की मांग की है। जिस कारण यह मामला फंसा हुआ है। रेल मंत्री ने आगे कहा कि इस मामले को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा और जल्द काम शुरू हो जाएगा।

इस रूट पर पहले वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का हो सकता है परिचालन

कई मीडिया रिपोर्टस में यह दावा किया जा रहा है कि इस ट्रेन का परिचालन जनवरी 2025 में शुरू हो सकता है। जानकारी के मुताबिक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का पहला परिचालन दिल्ली से श्रीनगर या फिर दिल्ली से पटना के बीच हो सकता है। सबसे खास बात यह है इस ट्रेन में सभी कोच में स्लीपर सीट होगी। जिससे यात्री आसानी से लंबी दूरी की यात्रा कर सकेंगे। हालांकि अभी तक रूट को लेकर अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Yogi Adityanath

मार्च 1, 2026

CM Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026

Iran News

मार्च 1, 2026

US Israel Iran War

मार्च 1, 2026

Sonal Chauhan

मार्च 1, 2026

Punjab News

फ़रवरी 28, 2026