---Advertisement---

ट्रायल शुरू होते ही Vande Bharat Sleeper Train ने किया कमाल! आम यात्रियों के लिए जल्द शुरू हो सकता है परिचालन; जानें अधिकतम स्पीड समेत अन्य डिटेल

Vande Bharat Sleeper Train: यात्रियों का वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर इंतजार जल्द खत्म होने वाला है, क्योंकि इसका ट्रायल शुरू हो चुका है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: दिसम्बर 24, 2024 12:18 अपराह्न

Vande Bharat Sleeper Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Sleeper Train: देश की सबसे चर्चित ट्रेनों में से एक Vande Bharat Sleeper Train का ट्रायल शुरू हो चुका है। गौरतलब है यात्रियों द्वारा इस ट्रेन का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। वंदे भारत ट्रेन के सफल परिचालन के बाद अब स्लीपर वंदे भारत ट्रेन जल्द यात्रियों के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है। अन्य ट्रेनों के मुकाबले इसमे सबसे आधुनिक सुविधाएं यात्रियों को मुहैया कराई जाएंगी। चलिए आपको बताते है इस ट्रेन से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट।

ट्रायल शुरू होते ही Vande Bharat Sleeper Train ने किया कमाल

मालूम हो कि वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का ट्रायल शुरू हो चुका है। जानकारी के मुताबिक इसका ट्रायल खजुराहो से महोबा के बीच किया जा रहा है। गौरतलब है कि इस 63 किलोमीटर लंबे रूट पर ट्रनों का आबाजाही कम होती है, जिस वजह से इसका ट्रायल इस रूट पर किया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इसको 130 प्रति घटे की अधिकतम स्पीड से चलाया गया। जो अपने आप में कमाल है। रेल अधिकारियों के अनुसार अभी तक इसका ट्रायल काफी शानदार रहा है।

जल्द यात्रियों के लिए उपलब्ध हो सकती है वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इस ट्रेन का ट्रायल अलग – अलग स्पीड से 15 दिनों तक किया जाएगा। इसके सफल ट्रायल के बाद इसकी रिपोर्ट भारतीय रेलवे को दी जाएगी। माना जा रहा है कि अगले साल के पहले या दूसरे महीने में यह यात्रियों के लिए उपलब्ध हो सकती है। वहीं अभी तक इसके रूट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि दिल्ली से श्रीनगर के बीच Vande Bharat Sleeper Train चलाने को लेकर चर्चाएं तेज है।

इस ट्रेन की अधिकतम स्पीड समेत अन्य खासियत

गौरतलब है कि इस Vande Bharat Sleeper Train की अधिकतम स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसके अलावा इस ट्रेन की सुविधा के लिए सभी प्रकार के आधुनिक चीजें उपलब्ध होंगी, जैसे सीसीटीवी कैमरे, हर सीट पर पैनिक बटन ताकि यात्री ट्रेन चालक से आसानी से बात करें सकें, आरामदायक सीटें, सीटों पर फ्लोर लाइटिंग की भी सुविधा होगी। वहीं माना जा रहा है कि जल्द यह आम यात्रियों के लिए उपलब्ध हो सकती है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026

Rashifal 31 May 2026

मई 30, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 30, 2026

Punjab News

मई 30, 2026