---Advertisement---

Viral Video: कुत्ते के बच्चे को बस में बैठाने पर यात्रियों और स्कूली बच्चों में जमकर हुई मारपीट, वीडियो विचलित कर रहा

Viral Video: सोशल मीडिया पर स्कूली बच्चों और यात्रियों के बीच काफी मारपीट हो रही है. इस लड़ाई को देख लोग काफी हैरान हैं.

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: दिसम्बर 12, 2024 4:57 अपराह्न

Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Viral Video: केरल से एक हैरतअंगेज घटना सामने आ रही है. यहां पर एक बस में यात्रियों और स्कूली बच्चों के बीच एक कुत्ते के बच्चे यानी की पिल्ले को लड़ाई हो गई. ये सिर्फ लड़ाई ही नहीं बल्कि खतरनाक मारपीट से जुड़ा मामला भी है. स्कूली बच्चों और यात्रियों को इस तरह से लड़ता देख लोग हैरान हैं और प्रतिक्रियाएं देते हुए बोल रहे हैं कि, केरल में काफी पढ़े लिखे लोग रहते हैं, फिर भी ये ऐसे ही लड़ रहे हैं. इस वायरल वीडियो (Viral Video) को एक्स (X) पर अपलोड किया गया है.

पिल्ले को लेकर स्कूली बच्चों और यात्रियों के बीच हुई भयंकर लड़ाई

इस वीडियो को Ghar Ke Kalesh एक्स हैंडल पर 12 दिसंबर यानी की आज ही अपलोड किया गया है.

Watch Video

इसके साथ ही कैप्शन में जानकारी देते हुए लिखा गया है कि, ‘केरल के कोल्लम में एक पिल्ले को ले जाने को लेकर एक निजी बस में स्कूली छात्रों और यात्रियों के बीच हुई मारपीट।’ इस वीडियो की शुरुआत में देखा जा सकता है कि, एक बस में छात्रों और यात्रियों के बीच काफी मारपीट चल रही है. इस दौरान बस के शीशे भी टूटे हुए हैं. आस-पास काफी भीड़ भी मौजूद है. इस लड़ाई में गलती किसकी है, इसका कारण सप्ष्ट नहीं हो सका है. इस वीडियो में एक लड़के के हाथ में पिल्ला भी है और इसकी स्कूली बच्चों के बीच काफी बहस हो रही है. तभी ड्रेस पहना एक लड़का अन्य लड़के को थप्पड़ मार देता है और ये लड़ाई भयंकर मारपीट का रुप ले लेती है.

Viral Video पर यूजर्स जता रहे अफसोस

इस लड़ाई के वायरल वीडियो (Viral Video) को एक्स हैंडल पर आज ही अपलोड किया गया है, वीडियो पर कुछ ही घंटों में 48000 से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. वहीं, कई सारे लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं. अधिकतर यूजर्स केरल और यहां के एजुकेशन लेवल पर सवाल खड़ा कर रहे है. इसके साथ ही कुछ लोगों को उस पिल्ले की चिंता हो रही है जिसको लेकर लड़ाई हुई थी. इस वीडियो को देख लोग काफी अफसोस जता रहे हैं.

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Budaun Viral Video

अगस्त 12, 2026

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026