Vande Bharat Sleeper Train: देश की सबसे चर्चित और भारत की पहली सैमी हाई स्पीड स्लीपर ट्रेन लगातार नए कीर्तिमान रच रही है। बता दें कि इंडिया की पहली Vande Bharat Sleeper Train का संचालन हावड़ा से गुवाहाटी के बीच जारी है। बता दें कि इस ट्रेन को सबसे आधुनिक बनाया गया है, जो अधिकतम 180 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है।
बता दें कि ये ट्रेन कई मायने में बेहद ही खास है। इसमे होटल जैसी लग्जरी सुविधा, तो हवाई जहाज जैसी स्पीड शामिल है। इसका इस बात से भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि ट्रेन में कई दिनों की वेटिंग मिल रही है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जहां एक महिला इस ट्रेन का इंटीरियर देख अवाक रह गई। साथ ही उन्होंने लोगों से भी खास अपील की है।
Vande Bharat Sleeper Train का इंटीरियर देख स्तब्ध रह गई महिला
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल ह रहा है। इस वीडियो को radioactiveruchi नाम के एक्स हैंडल से शेयर किया गया है। जिसमे महिला कहती हुई नजर आ रही है कि अभी हम Vande Bharat Sleeper Train में बैठे है ये सेकेंड एसी है, परदे काफी अच्छे दिए है। लाइट भी अच्छी है।
ट्रेन में कंबल बिल्कुल अलग है। कितना सुंदर प्रिंट है। चमचमाती हुई ट्रेन है। बस यही बोलेंगे कि ट्रेन को चमकते हुए रहने दीजिए। हालांकि यह वीडियो जनवरी का है, लेकिन अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि यह ट्रेन विदेशी ट्रेनों की बराबरी कर रही है।
इस ट्रेन की खासियत जान रह जाएंगे दंग
बता दें कि Vande Bharat Sleeper Train अभी हावड़ा – गुवाहाटी रूट पर चल रही है। अगर इस ट्रेन के खासियत की बात करें तो ये ट्रेन कई जगहों पर 160 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ रही है। हालांकि इसकी अधिकतम स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटे की है। वहीं इस ट्रेन में यात्रियों को लोकल फूड दिया जाएगा, ताकि वह अनुभव कर सके कि वह कहां से गुजर रहे है।
इसके अलावा ट्रेन के भीतर आरामदायक सीट, सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा और अन्य सुविधाएं दी गई है। यह ट्रेन राजधानी और तेजस से भी ज्यादा आधुनिक है।
