देश के कई रूटों पर जल्द होगा Vande Bharat Sleeper Train का संचालन, इतने किलोमीटर की रफ्तार से दौड़ेगी गाड़ी, जानें सबकुछ

Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेलवे लगातार अपनी ट्रेनों को आधुनिक बनाने की दिशा में काम कर रहा है। जिसे लेकर चर्चाएं शुरू हो गई है।

Vande Bharat Sleeper Train

फाइल फोटो

Vande Bharat Sleeper Train: भारतीय रेलवे लगातार अपनी ट्रेनों को आधुनिक बनाने की दिशा में काम कर रहा है। इसी कड़ी में लंबी दूरी के यात्रियों के लिए Vande Bharat Sleeper Train एक महत्वपूर्ण पहल है। यह ट्रेन रातभर की लंबी यात्राओं को ज्यादा तेज, सुरक्षित और आरामदायक बनाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। सरकारी जानकारी के मुताबिक, इसके दो ट्रेनसेट तैयार किए जा चुके हैं और परीक्षण के बाद इनका संचालन शुरू हो चुका है।

180 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी डिजाइन स्पीड

बता दें कि Vande Bharat Sleeper Train की डिजाइन स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा है, जबकि इसकी ऑपरेटिंग स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है। हालांकि असली रफ्तार संबंधित रेल रूट की क्षमता और सुरक्षा मानकों पर निर्भर करेगी।

यानी यात्रियों को लंबी दूरी के सफर में कम समय लगने की उम्मीद है। रेलवे का उद्देश्य ऐसी ट्रेनों के जरिए प्रमुख शहरों और लंबी दूरी वाले कॉरिडोर के बीच यात्रा को तेज करना है।

माना जा रहा है कि स्लीपर ट्रेन दिल्ली-बनारस, दिल्ली-बिहार समेत कई अन्य रूटों पर चलाने की योजना बनाई जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले कुछ सालों में 200 से अधिक स्लीपर ट्रेन चलाने से विचार किया जा रहा है।

यात्रियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं

अगर Vande Bharat Sleeper का विस्तार प्रमुख लंबी दूरी वाले रूटों पर होता है, तो यात्रियों को कई फायदे मिलेंगे —

 

 

Exit mobile version