---Advertisement---

बिहार में फर्राटा भरेगी एक और नई Vande Bharat Train, इन दो राज्यों से होकर गुजरेगी ट्रेन; पर्यटन के लिहाज से दोनों स्टेट है बेहद महत्वपूर्ण

Vande Bharat Train: पटना से भोपाल के बीच वंदे भारत ट्रेन जल्द रफ्तार भर सकती है। जिससे यात्रियों को जबरदस्त फायदा होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 13, 2025 4:17 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को एक और नई वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है, सबसे खास बात यह है कि यह नई Vande Bharat Train खास होने जा रही है, क्योंकिि यह ट्रेन दो महत्वपूर्ण राज्यों से होकर गुजरेगी, दोनों की स्टेट के लिए काफी महत्वपूर्ण है, चाहे वह व्यवसाय के लिहाज से हो या फिर पर्यटन के लिहाज से दोनों ही राज्य अहम भूमिका निभाते है। बता दें कि रेलवे बिहार के पटना से भोपाल तक नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना बनाई जा रही है। सबसे खास बात है कि यह ट्रेन यूपी से होकर गुजरेगी और लखनऊ समेत कई स्टेशन पर रूकेगी।

बिहार से भोपाल के बीच चलेगी नई Vande Bharat Train

जानकारी के मुताबिक पटना से भोपाल के बीच Vande Bharat Train जल्द रफ्तार भर सकती है। बता दें कि अभी पटना से भोपाल जानें में करीब 18 घंटे से 20 घंटे लगते है, लेकिन इस ट्रेन के चलने के बाद महज इसकी दूरी 12 से 13 घंटे के बीच रह जाएगी। सबसे खास बात है यह ट्रेन 2 राज्यों से होकर गुजरेगी। यह ट्रेन उत्तर प्रदेश के कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी, जिसमे लखनऊ समेत कई स्टेशन शामिल है। इसके बाद यह ट्रेन भोपाल तक जाएगी, हालांकि अभी तक स्टेशनों को लेकर किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि जल्द इस रूट का ऐलान हो सकती है।

पर्यटन के लिहाज से वंदे भारत ट्रेन निभाएगी अहम भूमिका

गौरतलब है कि पटना से कई राज्यों के बीच Vande Bharat Train का संचालन किया जा रहा है, वहीं जल्द एक और नई वंदे भारत ट्रेन चलने के लिए तैयार है, दरअसल पटना से भोपाल के बीच यह ट्रेन चलेगी, जहां पहुंचने में अभी 18 से 20 घंटे का समय लगेगा, लेकिन इस ट्रेन के चलने से 1000 किलोमीटर की दूरी मात्र 12 से घंटे की हो जाएगी, अगर पर्यटन के लिहाज से भी ये रूट काफी अहम होगा, क्योंकि यहां से उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर का दर्शन कर सकेंगे। इसके अलावा कई अन्य जगहों पर भी पर्यटक आसानी से घूम सकेंगे। इसके अलावा यह ट्रेन यूपी के कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी जिसमे लखनऊ भी शामिल है, जिससे पटना से लखनऊ के बीच कनेक्टिविटी और बढ़ जाएगी।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Punjab News

अगस्त 28, 2026

CBSE Class 12 Supplementary Result 2026

अगस्त 28, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 28, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 28, 2026

Sonia Gandhi

अगस्त 28, 2026