---Advertisement---

बड़ी सौगात! MP से Bihar के बीच होगा नई Vande Bharat Train का संचालन, मात्र इतने घंटे में 1000 से अधिक किलोमीटर की दूरी होगी पूरी

Vande Bharat Train: एमपी के भोपाल से पटना के बीच नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन हो सकता है। जिससे बड़ी संख्या मे यात्रियों को फायदा होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 3, 2025 3:12 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: देश भर में वंदे भारत ट्रेन का जाल लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत की पहली हाई स्पीड ट्रेन का लगभग देश के हर राज्यों से संचालन किया जा रहा है। गौरतलब है कि यह ट्रेन यात्रियों के लिए पहली पसंद बनी हुई है। वहीं अब रेलवे लंबी दूरी के लिए Vande Bharat Train की योजना बना रही है। जानकारी के मुताबिक एमपी के भोपाल से पटना के बीच नई वंदे भारत ट्रेन का संचालन हो सकता है। बता दें कि मध्य प्रदेश में बड़ी संख्या में बिहार के लोग रहते है। वहीं इस ट्रेन से चलने के बाद बिहार से एमपी की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

MP से Bihar के बीच होगा नई Vande Bharat Train का संचालन

रेलवे जल्द MP के भोपाल से Bihar के पटना तक नई वंदे भारत ट्रेन चलाने की योजना बना रही है। जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को फायदा होने की उम्मीद है। जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से बिहार के पटना तक चलेगी। वहीं अगर दूरी की बात करें तो भोपाल से पटना की दूरी 1000 से अधिक किलोमीटर की है, और अभी करीब 18 से 20 घंटे का समय लगाता है यात्रियों को पटना या भोपाल पहुंचने में, वहीं Vande Bharat Train के चलने के बाद यात्री 12 से 13 घंटे में अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। जिससे समय की काफी बचत होगी।

एमपी से पटना के बीच वंदे भारत ट्रेन चलने से यात्रियों को कैसे होगा फायदा?

बता दें कि एमपी यानि मध्य प्रदेश के कई जिलों में बड़ी संख्या में बिहार के लोग रहते है, वहीं भोपाल या अन्य जिलों से बिहार आने में करीब 18 से 20 घंटे का समय लगता है, साथ ही टिकट कंफर्म नहीं मिलने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, लेकिन Vande Bharat Train चलने के बाद टिकट का मारामारी में तो कभी आएगी ही, साथ ही बेहद कम समय में यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। हालांकि अभी तक रेलवे की तरफ से इसके रूट को लेकर किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है, साथ ही किराए को लेकर भी अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि इस ट्रेन का पटना तक किराया कितना होगा।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026