---Advertisement---

खुशखबरी! झारखंड वासियों को मिली एक और नई Vande Bharat Train, इस तारीख से शुरू होगा परिचालन; जानें रूट समेत अन्य महत्वपूर्ण डिटेल

Vande Bharat Train: भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन यानि Vande Bharat Train आज एक नए आयाम छू रही है। सभी रूटों पर इसका परिचालन हो रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 7, 2024 1:40 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: भारत की सेमी हाई स्पीड ट्रेन यानि Vande Bharat Train आज एक नए आयाम छू रही है। मालूम हो कि वंदे भारत ट्रेन भारतीय रेलवे द्वारा लगभग सभी रूटों पर परिचालन किया जा रहा है। इसी बीच झारखंड के दुमका से राजधानी रांची तक नई वंदे भारत चलने वाली है। माना जा रहा है कि इससे झारखंड वासियों को काफी फायदा मिलेगा। इसके अलावा वाराणासी से देवघर यानि बैद्यनाथ धाम तक वंदे भारत ट्रेन चलेगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी।

दुमका- रांची Vande Bharat Train

मालूम हो कि दुमका से राजधानी रांची के बीच जल्द ही नए Vande Bharat Train का परिचालन शुरू होने वाला है। इससे दुमका, कोडरमा समेत कई जिलों से रांची पहुंचना आसान हो जाएगा। वहीं अगर प्रस्तावित रूट की बात करें तो यह ट्रेन रांची से टाटीसिलवे होते हुए मेसरा, बरकाकाना, हजारीबाग टाउन, कोडरमा, न्यू गिरिडीह, महेश मुंडा, जसीडीह, बैद्यनाथ धाम होते हुए दुमका पहुंचेगी। इस ट्रेन का टाइम टेबल भी जल्द ही जारी किया जाएगा।

वाराणसी से बैद्यनाथ धाम तक चलेगी नई Vande Bharat Train

मालूम हो कि वाराणसी में बाबा विश्वनाथ जी के दर्शन करने के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग आते है। झारखंड के देवघर में स्थिति बाबा बैद्यनाथ धाम के दर्शन करने के लिए भी हजारों की संख्या में लोग जाते है। वहीं अब नई वंदे भारत ट्रेन के परिचालन से भक्त आसानी से बाबा विश्वनाथ और बाबा बैद्यनाथ के दर्शन कर सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि महज एक दिन में ही दर्शन पूरा हो सकेगा।

15 सितंबर को पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर 2024 को दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। दुमका- रांची वंदे भारत ट्रेन और बैद्यनाथ धाम-काशी विश्वनाथ वंदे भारत को पीएम वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। गौरतलब है कि काफी दिनों से बैद्यनाथ धाम-काशी विश्वनाथ वंदे भारत की मांग उठ रही थी। इसके अलावा यह ट्रेन बिहार, झारखंड और यूपी तीन राज्यों को कवर करेंगी। जिससे तीनों जगहों के यात्रियों को फायदा होने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

CM Yogi Adityanath

मार्च 29, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 29, 2026

MP Board Result 2026

मार्च 29, 2026

Anurag Dhanda

मार्च 29, 2026