---Advertisement---

खुशखबरी! यूपी के इस शहर को मिली एक और नई Vande Bharat Train की सौगात, जानें रूट समेत सभी महत्वपूर्ण जानकारी

Vande Bharat Train: देश के लगभग सभी रूटों पर अभी वंदे भारत ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। इससे यात्रियों को काफी फायदा हो रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 3, 2024 1:07 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: देश के लगभग सभी रूटों पर अभी वंदे भारत ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है। गौरतलब है कि वंदे भारत ट्रेन एक सैमी हाई स्पीड ट्रेन है जो कम समय में यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाती है। इसी बीच यूपी को एक और नई वंदे भारत मिलने जा रही है। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक इसका परिचालन 1 सितंबर से शुरू हो सकता है। आपको बता दें कि आगरा से उदयपुर तक नई वंदे भारत ट्रेन चलेगी।

इस तारीख से चलेगी नई वंदे भारत ट्रेन

ताज नगरी आगरा को एक और वंदे भारत सुपरफास्ट का तोहफा मिला है। Vande Bharat Train 2 सितंबर से कैंट स्टेशन से उदयपुर के लिए चलेगी। यह सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार को चलेगी। यह यात्रियों को आगरा से उदयपुर 9 घंटे में पहुंचाएगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 20981 का संचालन 2 सितंबर से उदयपुर और आगरा कैंट के बीच शुरू होगा।

सप्ताह में तीन दिन चलाई जाएगी ट्रेन

रिपोर्टस के मुताबिक यह ट्रेन उदयपुर से सुबह 5.45 मिनट पर रवाना होगी और दोपहर 2.30 बजे आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे से यह आगर कैंट स्टेशन से रवाना होगी और देर रात करीब 11.45 पर उदयपुर स्टेशन पहुंच जाएगी। हालांकि यह सप्ताह में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार को उदयपुर-आगरा के बीच चलेगी। इसके अलावा अन्य तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को यह केवल जयपुर-उदयपुर के बीच चलेगी। रेलवे ने यह ट्रेन जयपुर से उदयपुर के बीच ही चलाई थी, लेकिन इसे यात्री नहीं मिले। इसलिए इसे आगरा कैंट तक शुरू किया जा रहा है।

दोनों पर्यटन स्थल को जोड़ेगी

मालूम हो कि आगरा अपने ताजमहल के लिए काफी प्रसिद्ध है। वही उदयपुर को झीलों की नगरी भी कहा जाता है, यानि यह भी एक महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। माना जा रहा है कि इससे उदयपुर और आगरा कैंट में पर्यटकों का संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Punjab News

फ़रवरी 27, 2026

Rashifal 28 February 2026

फ़रवरी 27, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 27, 2026

Rain Alert 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026

कल का मौसम 28 Feb 2026

फ़रवरी 27, 2026