---Advertisement---

खुशखबरी! यूपी को मिली एक और नई Vande Bharat Train की सौगात, PM Modi कल तीन ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी; जानें डिटेल

Vande Bharat Train: पीएम मोदी 31 अगस्त, 2024 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 30, 2024 5:10 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: लगभग सभी रूटों पर वंदे भारत ट्रेन का भारतीय रेलवे द्वारा परिचालन किया जा रहा है। मालूम हो कि वंदे भारत ट्रेन भारत की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन है, जो अधिकतम 160 की स्पीड तक दौड़ सकती है। और इस ट्रेन के माध्यम से यात्रियों और रेलवे दोनों का समय बचता है। इसी बीच PM Modi कल यानि 31 अगस्त को तीन नई Vande Bharat Train को हरी झंडी दिखाएंगे, हालांकि प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे।

इन रूटों पर चलेगी नई Vande Bharat Train

PM Modi 31 अगस्त, 2024 को दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री के ‘मेक इन इंडिया’ और आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को साकार करते हुए,

अत्याधुनिक Vande Bharat Train तीन मार्गों पर कनेक्टिविटी में सुधार करेगी, मेरठ – लखनऊ, मदुरै – बेंगलुरु और चेन्नई – नागरकोइल।

यात्रियों का समय बचेगा

मेरठ सिटी-लखनऊ Vande Bharat Train यात्रियों को दोनों शहरों के बीच मौजूदा सबसे तेज़ ट्रेन की तुलना में लगभग 1 घंटे की बचत करने में मदद करेगी। इसी तरह, चेन्नई एग्मोर – नागरकोइल वंदे भारत और मदुरै – बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेनें क्रमशः 2 घंटे से अधिक और लगभग 1 घंटे 30 मिनट की बचत करके यात्रा पूरी करेंगी।

मेरठ लखनऊ वंदे भारत की टाइमिंग

बता दें कि मेरठ से ट्रेन सुबह 6.30 बजे रवाना होगी। मुरादाबाद में 8.35 पहुंचेगी। 9.56 बजे बरेली उसके बाद आलम नगर और फिर लखनऊ करीब 1.45 बजे पहुंचेगी। वापसी में आलम नगर से 3:10 बजे चलकर ट्रेन बरेली में शाम 6:02 बजे, मुरादाबाद 7:32 बजे और मेरठ रात 10 बजे पहुंचेगी. ये वंदे भारत ट्रेन कुल 459 किमी की दूरी तय करेगी। माना जा रहा है कि मेरठ से लखनऊ जाने का सफर काफी आसान हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 28, 2026

Viral Video

फ़रवरी 28, 2026

Ayatollah Ali Khamenei

फ़रवरी 28, 2026

ChatGPT

फ़रवरी 28, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 28, 2026