---Advertisement---

गुड न्यूज! जम्मू के बाद अब इस स्टेशन पर होगा Vande Bharat Train का स्टॉपेज, यात्रियों को ऐसे होगा जबरदस्त फायदा, जानें सबकुछ

Vande Bharat Train: देश की सबसे चर्चित और यात्रियों की पहली पसंद बन चुकी वंदे भारत ट्रेन से लाखों यात्रियों को फायदा पहुंच रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जून 11, 2026 3:25 अपराह्न

Vande Bharat Train
Follow Us
---Advertisement---

Vande Bharat Train: देश की सबसे चर्चित और यात्रियों की पहली पसंद बन चुकी Vande Bharat Train से लाखों यात्रियों को फायदा पहुंच रहा है। इसी बीच अब जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन को लेकर एक अहम जानकारी सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक जल्द ही इस ट्रेन का एक और स्टॉपेज होने जा रहा है, जिससे यात्री को जबरदस्त फायदा मिलने की उम्मीद है।

पर्यटन के लिहाज से ये स्टेशन काफी अहम होने वाला है। मालूम हो कि अभी जम्मू से श्रीनगर के बीच कुल 2 ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। जिसमे ट्रेन नंबर (26401/26402), और (26404/26403) शामिल है। आईए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

इस स्टेशन पर होगा जम्मू-श्रीनगर Vande Bharat Train का संचालन

The Indian Express की एक रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू-श्रीनगर Vande Bharat Train का स्टॉपेज अनंतनाग रेलवे स्टेशन पर होने जा रहा है। बता दें कि पर्यटन के लिहाज से ये स्टॉपेज काफी अहम होने जा रहा है। जो यात्री श्रीनगर से पहले रूकना चाहते है तो वह अनंतनाग रूक सकते है। अगर अनंतनाग में पर्यटन स्थलों की बात करें तो इसमे पहलगाम, मार्तंड सूर्य मंदिर, वेरीनाग झरना, कोकरनाग, अचबल गार्डन, डकसुम और अमरनाथ गुफा शामिल हैं।

इसके अलावा अमरनाथ दर्शन करने वाले श्रद्धालु भी आसानी से अनंतनाग पहुंच कर, आगे की यात्रा शुरू कर सकते है। मालूम हो कि जुलाई से अमरनाथ की यात्री शुरू होने जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन करने के लिए जाते है। अगर इस स्टेशन पर Vande Bharat Train का स्टॉपेज हो जाता है तो यात्रियो को फायदा मिलने की उम्मीद है।

यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

नए स्टॉपेज के शुरू होने से यात्रियों को लंबी दूरी तय कर दूसरे स्टेशनों तक जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। स्थानीय लोगों, छात्रों, व्यापारियों और पर्यटकों को अब वंदे भारत ट्रेन की सुविधाएं अपने नजदीकी स्टेशन से ही मिल सकेंगी। इससे समय की बचत होगी और यात्रा पहले से अधिक आरामदायक बन जाएगी। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि नए स्टॉपेज से संबंधित क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा।

 

 

 

 

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

कल का मौसम 12 June 2026

जून 11, 2026

Anurag Dhanda

जून 11, 2026

CM Yogi Adityanath

जून 11, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 11, 2026

CM Bhagwant Mann

जून 11, 2026

Bahraich News

जून 11, 2026