Vande Bharat Train: देश के सबसे चर्चित और भारत की पहली सैमी हाई स्पीड ट्रेन देश के हर राज्यों से कनेक्ट हो चुकी है। बता दें कि यह ट्रेन यात्रियों की पहली पसंद बन चुकी है। इसी बीच अब खबर सामने आ रही है कि जल्द ही राजस्थान से गुजरात की कनेक्टिविटी और आसान होने जा रही है।
दरअसल रेलवे बोर्ड ने उदयपुर सिटी से सूरत के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी दे दी है। खास बात यह है कि इसके साथ उदयपुर और दक्षिण गुजरात के बीच सीधी तेज रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
उदयपुर से सूरत तक होगा संचालन
रेलवे बोर्ड की मंजूरी के बाद 26903/26904 सूरत-उदयपुर सिटी Vande Bharat Train शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। इस ट्रेन का संचालन पश्चिम रेलवे द्वारा किया जाएगा। नई सेवा से गुजरात के सूरत समेत दक्षिण गुजरात के यात्रियों को उदयपुर और राजस्थान के पर्यटन स्थलों तक सीधी रेल सुविधा मिलेगी।
मालूम हो कि पहले उदयपुर और अहमदाबाद के असरवा स्टेशन के बीच वंदे भारत चल रही थी। अब इसे सूरत तक विस्तार दिया जा रहा है। इसके चलते 26963/26964 उदयपुर सिटी-असरवा वंदे भारत सेवा को बंद किया जाएगा। बता दें कि पर्यटन के मामले में उदयपुर मशहूर है तो बिजनेस अन्य मामलों में सूरत नंबर-1 है।
क्या होगा उदयपुर-सूरत Vande Bharat Train का रूट
अगर रूट की बात करें तो सूरत, भरूच, वडोदरा, आणंद, मणिनगर, असरवा अहमदाबाद, हिम्मतनगर, शामलाजी रोड, डूंगरपुर, जावर होते हुए ट्रेन उदयपुर सिटी पहुंचेगी। रिपोर्ट के मुताबिक नई सूरत-उदयपुर वंदे भारत 8 कोच की होगी। ट्रेन में आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
वंदे भारत ट्रेनों में सामान्य तौर पर तेज रफ्तार के साथ आरामदायक सीटें, ऑटोमेटिक दरवाजे, सीसीटीवी, ऑनबोर्ड कैटरिंग और आधुनिक यात्री सुविधाएं दी जाती हैं। हालांकि संचालन को लेकर अभी तक किसी भी प्रकार की जानकारी नहीं दी गई है।
