CM Yogi Adityanath: देश के सबसे चर्चित और खूबसूरत एक्सप्रेसवे का संचालन शुरू हो चुका है। हम बात कर रहे है Ganga Expressway के बारे में, इस एक्सप्रेसवे के शुरू होते ही मेरठ से प्रयागराज की दूसरी मात्र 5-7 घंटे की रह गई है। जबकि पहले 10-12 घंट लग जाते थे। इसके अलावा यह कई शहरों के लिए एक गेमचेंजर साबित हो रहा है। गौरतलब है कि CM Bhagwant Mann की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है। अर्थव्यवस्था को नई रिफ्तार मिल रही है। इसी बीच यूपी सरकार ने इससे जुड़ी एक वीडियो शेयर की है, जिसमे बताया है कि कैसे यह पूरे यूपी के लिए एक वरदान साबित होगा। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।
Ganga Expressway पर यात्रियों को मिलेंगी ये खास सुविधाएं
दरअसल यूपी सरकार ने अपने एक्स हैंडल पर Ganga Expressway से जुड़ी अहम जानकारियां साझा की गई है। जिनमे सुविधाओं के बारे में बताया गया है। एक्सप्रेसवे पर रियल टाइम रोड क्वालिटी मॉनिटरिंग के लिए स्विस एआई एवं सेंसर आधारित प्रणाली, ओवरस्पीडिंग और रॉन्ग साइड डिटेक्शन के लिए एआई आधारित सर्विलांस सिस्टम, प्रत्येक 1 किमी पर सौर ऊर्जा से संचालित हाईटैक कैमरे, 20 से अधिक ईवी चार्चिंग स्टेशन, 3.5 किमी लंबी इनरजेंसी एयरस्ट्रिप शामिल है,
ताकि इमरजेंसी के दौरान लड़ाकू विमान यहां से उतर सके और उड़ान भर सके। यानि यह तो साफ है कि यह एक्सप्रेसवे कई मायनों में काफी अहम है। CM Yogi Adityanath की अगुवाई में राज्य तेजी से विकास कर रहा है।
एक्सप्रेसवे शुरू होने से इन शहरों को होगा फायदा
जानकारी के मुताबिक Ganga Expressway के शुरू होने से मेरठ, उन्नाव, हरदोई , बदायूं व शाहजहांपुर में उभरते औद्योगिक हब यूपी की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी। इसके अलावा लगातार निर्माण कार्य जारी है। जिससे यूपी विकास, निवेश और अवसरों का नया पावरहाउस बनने जा रहा है।
वह अगर रूट की बात करें तो मेरठ, हापुड़, ज्योतिबा फुले नगर, संभल, शाहजहांपुर, बदायूं, फर्रूखाबाद, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज पहुंच सकेंगे। जानकारी के मुताबिक अभी एक्सप्रेसवे पर टोल नहीं लग रहा है। सबसे खास बात है कि यह एक्सप्रेसवे पश्चिमी यूपी को सीधा पूर्वी यूपी को कनेक्ट करेगा। जो कई मायनों में एक गेमचेंजर साबित होने जा रहा है।
