Vande Bullet Train: भारतीय रेलवे लगातार अपनी ट्रेनों को अपग्रेड कर रहा है। दरअसल रेलवे एक ऐसी ट्रेन बना रहा है। जिसके शुरू होते ही दिल्ली से पटना की दूसरी सिर्फ 4 घंटे की रह जाएगी। बता दें कि अभी प्रीमियम ट्रेनों से भी पटना से दिल्ली जानें में 11 से 12 घंटे का समय लगता है। वहीं इस ट्रेन के शुरू होने से दूरी केवल 4 घंटे की रह जाएगी। हम बात कर कर रहे है Vande Bullet Train की, दरअसल बेंगलुरु में बुलेट ट्रेन ( Bullet Train ) जैसी एक ट्रेन बनाने की फैक्ट्री तैयार की गई है। जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन की अधिकतम 280 किलोमीटर प्रतिघंटे की रह सकती है। यह जानकारी खुद रेल मंत्री अश्विनी ष्णव ने दी है। यह ट्रेन न सिर्फ समय बचाएगी, बल्कि यात्रियों को विमान जैसी सुविधाएं भी देगी।
इतने की स्पीड से दौड़ेगी Vande Bullet Train
फिलहाल दिल्ली से पटना पहुंचने में 12 से 16 घंटे तक का समय लग जाता है। लेकिन इस नई हाई-स्पीड ट्रेन के आने के बाद यही सफर घटकर करीब 4 से 5 घंटे में पूरा हो सकता है। यानी एक ही दिन में आराम से आना-जाना संभव हो जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक Vande Bullet Train की अधिकतम स्पीड 250 किमी/घंटा तक होने की संभावना जताई जा रही है। यह पारंपरिक ट्रेनों से लगभग दोगुनी रफ्तार है। हालांकि शुरुआत में ऑपरेशनल स्पीड 180–220 किमी/घंटा के बीच रखी जा सकती है। जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन संभावित रूप से दिल्ली – कानपुर – प्रयागराज – वाराणसी – पटना कॉरिडोर पर दौड़ेगी। इस रूट पर पहले से ही ट्रैक अपग्रेड और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधार का काम तेज किया जा रहा है।
ट्रेन के अंदर मिलेंगी ये खास सुविधाएं
माना जा रहा है कि यह ट्रेन बाकी ट्रेनों से काफी अलग होने जा रही है। इस ट्रेन के अंदर फ्लाइट जैसी सुविधाएं मिलेंगी। जिसमे – एयरप्लेन जैसी आरामदायक सीटें, ऑनबोर्ड वाई-फाई और एंटरटेनमेंट, ,ऑटोमैटिक दरवाजे और सेफ्टी सिस्टम, जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली, बेहतर कैटरिंग और साफ-सफाई शामिल होगी। हालांकि किराए को लेकर अभी तक किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है। रेलवे सूत्रों के अनुसार, इस परियोजना पर तेजी से काम चल रहा है और आने वाले 2-3 वर्षों में इसे शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। हालांकि आधिकारिक लॉन्च डेट अभी घोषित नहीं हुई है।
