---Advertisement---

Zomato: जोमैटो पर टैक्स अथॉरिटी ने लगाया इतने करोड़ रूपये का जीएसटी जुर्माना, जानें कंपनी ने क्या कहा?

Zomato: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो को एक बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने रविवार को कहा कि जोमैटो को कर्नाटक टैक्स अथॉरिटी की तरफ से 23.26 करोड़ रुपये की कर मांग और जुर्माना का नोटिस मिला है। गौरतलब है कि इस महीने की शुरूआत में जोमैटो को गुजरात के राज्य कर उपायुक्त से टैक्स ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: मार्च 31, 2024 5:43 अपराह्न

Zomato
Follow Us
---Advertisement---

Zomato: ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो को एक बड़ा झटका लगा है। कंपनी ने रविवार को कहा कि जोमैटो को कर्नाटक टैक्स अथॉरिटी की तरफ से 23.26 करोड़ रुपये की कर मांग और जुर्माना का नोटिस मिला है। गौरतलब है कि इस महीने की शुरूआत में जोमैटो को गुजरात के राज्य कर उपायुक्त से टैक्स नोटिस मिला था। हालांकि जोमैटो कंपनी ने कहा है कि उसका मानना ​​है कि गुण-दोष के आधार पर उसका मामला मजबूत है और वह उचित प्राधिकारी के समक्ष आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगा।

Zomato कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि सहायक द्वारा जीएसटी रिटर्न और खातों के ऑडिट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2018-19 के लिए वाणिज्यिक कर आयुक्त (लेखापरीक्षा), कर्नाटक ने आदेश जारी कर 11,27,23,564 रुपये की जीएसटी की मांग की है। ब्याज और जुर्माने के साथ कुल 23,26,64,271 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। कंपनी ने आगे कहा कि हमारा मानना ​​है कि गुण-दोष के आधार पर हमारा मामला मजबूत है और वह उचित प्राधिकारी के समक्ष आदेश के खिलाफ अपील दायर करेगा।

गुजरात ने भी जोमैटो पर लगाया था जुर्माना

जोमैटो को हाल ही में गुजरात में राज्य कर के उपायुक्त द्वारा 8.6 करोड़ रुपये का जीएसटी जुर्माना नोटिस जारी किया गया था। आपको बताते चले कि जोमैटो को जो डिमांड ऑर्डर मिला, वह इनपुट टैक्स क्रेडिट के अधिक लाभ और जीएसटी के कम भुगतान के कारण था। जोमैटो ने कहा था कि ‘कंपनी को वित्त वर्ष 2018-19 के लिए राज्य कर के उपायुक्त, गुजरात द्वारा जीएसटी रिटर्न और खातों के ऑडिट के अनुसार एक आदेश प्राप्त हुआ है जिसमें 4,11,68,604 की जीएमटी की मांग की गई है। ब्याज और जुर्माने के साथ कुल 8,57,77,696 रूपये का जुर्माना लगाया गया है’।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

jharkhand Students Protest

अगस्त 11, 2026

Noida International Airport

अगस्त 11, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 11, 2026

Rain Alert 12 August 2026

अगस्त 11, 2026