---Advertisement---

2000 Rupee Note: आज नहीं बदले 2000 रुपए के गुलाबी नोट, तो कल बन जाएंगे रद्दी

2000 Rupee Note: जिन भी लोगों ने अभी तक 2000 रुपए के नोट नहीं बदले हैं। उनके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। जानकारी के लिए बता दें कि 2000 रुपए के नोट बदलने की आखिरी तारीख आज है यानी की 30सितंबर, रिजर्व बैंक ने साफ कहा है कि लोगों को 2000 रुपए के नोट ...

Read more

Avatar of Prakash Singh

By: Prakash Singh

Published: सितम्बर 30, 2023 7:51 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

2000 Rupee Note: जिन भी लोगों ने अभी तक 2000 रुपए के नोट नहीं बदले हैं। उनके लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। जानकारी के लिए बता दें कि 2000 रुपए के नोट बदलने की आखिरी तारीख आज है यानी की 30सितंबर, रिजर्व बैंक ने साफ कहा है कि लोगों को 2000 रुपए के नोट बदलने के लिए अब इससे ज्यादा समय नहीं दिया जाएगा। अगर आज तक नोट नहीं बदले गए तो कल से इन नोटों की वैल्यू कागजों के समान हो जाएगी।

नोट बदलने का लोगों के पास आज आखिरी दिन

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक रिजर्व बैंक ने साफ कह दिया है कि 2000 रुपए के नोटों के बदलने की डेडलाइन आगे नहीं बढ़ने वाली है। ऐसे में आपके पास 2000 रुपए के नोट बदलने का आज आखिरी मौका है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था, कि रिजर्व बैंक विदेश में रहने वाले भारतीयों और NRI के लिए 2000 रुपए के नोट बदलने की डेडलाइन को आगे कर सकती है यानी कि उसे 31 अक्टूबर तक बढ़ा सकती है।

हालांकि ऐसी किसी भी खबर पर बैंक की तरफ से पुष्टि नहीं की गई है। कुल मिलाकर यह है कि आज के बाद लोगों को नोट बदलने का समय नहीं मिलने वाला है।

19 मई को RBI ने किया था ऐलान

जानकारी के लिए बता दें कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया ने 19 मई 2023 को 2000 रुपए के नोटों के चलन को बंद करने का ऐलान किया था। बैंक ने देश भर में सभी लोगों को 4 महीने का समय दिया था ताकि वह आसानी से अपने नजदीकी बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में जाकर पुराने नोट बदल सकें। इसकी डेडलाइन आज यानी की 30 सितंबर को खत्म हो रही है अगर आपने अभी तक इस काम को नहीं किया है तो आज आपके पास आखिरी मौका है।

इसके साथ ही आपको बता दें कि रिजर्व बैंक में एक बार में सिर्फ 20 हजार तक के 2000 नोट बदलने की लिमिट कर रखी है।

बता दें कि इस महीने की 2 सितंबर को रिजर्व बैंक की तरफ से कुछ आंकड़े जारी किए गए थे। उन आंकड़ों के मुताबिक करीब 93 फ़ीसदी 2000 रुपय के नोट बैंकिंग सिस्टम में वापस आ गए हैं। ऐसे में इन नोटों की कुल वैल्यू 3.32 लाख करोड़ रुपए है। वहीं अभी भी 24000 करोड़ रुपए यानी की 7 फीसदी राशि का बैंकिंग सिस्टम में आना बाकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Prakash Singh

Prakash Singh

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश DNP India वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

CM Bhagwant Mann

मई 13, 2026

हरपाल सिंह चीमा

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Punjab News

मई 13, 2026

Leave a Comment