4 राज्य, 161 विधायक, 10 सांसद…AAP भी बन गई National Party, जानें क्या हैं नियम और राष्ट्रीय दल को क्या मिलता है?

National Party Status AAP: कल सोमवार 10 अप्रैल 2023 आम आदमी पार्टी के अपनी राजनीतिक  सफलता के सबसे यादगार तारीख लेकर आया। जिस दिन उसने एक क्षेत्रीय पार्टी से राष्ठ्रीय पार्टी होने की उपलब्धि पाया। भारतीय निर्वाचन आयोग ने उसे राष्ट्रीय पार्टी होने का दर्जा दे दिया। ये उपलब्धि पार्टी को तब मिली है जब देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। तो दूसरी तरफ कई अन्य राष्ट्रीय पार्टियों ने इस दर्जे को खो दिया। जिसमें  टीएमसी, एनसीपी तथा सीपीआई प्रमुख हैं। इस हिसाब से देखें तो AAP के हाथ में एक बड़ी सफलता हाथ लग गई है।

जानें AAP को कैसे मिला राष्ट्रीय दर्जा

बता दें इस समय आम आदमी पार्टी का चार राज्यों में प्रतिनिधित्व है। जिसमें दिल्ली और पंजाब में उसकी पूर्ण बहुमत की सरकारें हैं। जिसका फायदा उसे राज्यसभा में उसके 10 सांसद प्रतिनिधित्व करते हैं। तो गुजरात में उसके 5  और गोवा में 2 विधायक हैं। इस प्रकार AAP के इस समय कुल 161 विधायक देश में हैं। जब कि लोकसभा में एक भी सांसद नहीं है।

AAP की यात्रा पर बोले केजरीवाल

इस मौके पर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पार्टी ने दफ्तर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि AAP को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करना गजब ही हो गया। यह अद्भुत, चमत्कार और अकल्पनीय है। 26 नबंवर 2012 को बनी पार्टी ने सोचा भी नहीं था कि एक भी विधायक बन पाएगा। आज दस- साढ़े दस साल में राष्ट्रीय पार्टी बन गई। 6 राष्ट्रीय दलों में आज केवल 3 ही दल ऐसे हैं जिनकी एक या एक से ज्यादा राज्यों में सरकार है। उसमें AAP शामिल है। बीजेपी और कांग्रेस के बाद AAP के यहां तक पहुंचने के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों, शुभचिंतकों, वोटर्स और हमारी आलोचना करने वालों को बधाई देता हूं।

इसे भी पढ़ेंःAAP को मिला राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा, चुनाव आयोग ने TMC-NCP और CPI से छीना दर्जा

जानें राष्ठ्रीय पार्टी होने क्या फायदे मिलते हैं

जानें कैसे मिलता है यह दर्जा

एक राष्ट्रीय पार्टी बनने के लिए कई तरह की कैटेगरी तय की गई हैं।

इसे भी पढ़ेंः UP Nikay Chunav 2023: मेरठ महापौर सीट को लेकर सपा में मचा घमासान, Mayawati ने Akhilesh

Exit mobile version