CM Bhagwant Mann: पंजाब में स्पोर्ट्स को एक प्रोफेशन के तौर पर देखा जा सके इसके लिए मान सरकार हर संभव लगातार कोशिश करती हुई नजर आ रही है। सीएम भगवंत मान के दिशानिर्देश पर हर एक खेल को महत्व दिया जा रहा है और यही वजह है कि इंटरनेशनल लेवल पर भी पंजाब के खिलाड़ी मेडल जीत रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए आप पंजाब ने क्या कहा और खिलाड़ियों के माता-पिता और कोच की मेहनत का जिक्र करते हुए दिखे। जाहिर तौर पर सीएम मान स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के हर तरह की सुविधा प्रदान कर रही है। लोगों को हर एक खेल को महत्व देने के लिए प्रोत्साहित करती हुई दिख रही है।
कैसे पंजाब के खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का गवाह बनी दुनिया
ਮਾਪਿਆਂ ਅਤੇ ਕੋਚਾਂ ਦੀ ਮਿਹਨਤ ਸਦਕਾ ਹੀ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਖਿਡਾਰੀ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਪੱਧਰ ‘ਤੇ ਮੱਲਾਂ ਮਾਰ ਰਹੇ ਹਨ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਹਮੇਸ਼ਾ ਸਜਦਾ ਕਰਦੇ ਹਾਂ। ਮਿਹਨਤ ਤੋਂ ਪੰਜਾਬੀ ਕਦੇ ਪਿੱਛੇ ਨਹੀਂ ਹਟਦੇ ਤੇ ਇਹੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਖ਼ੂਬਸੂਰਤੀ ਹੈ। https://t.co/Acv8c1pLvJ
— AAP Punjab (@AAPPunjab) October 12, 2026
आप पंजाब ने इस बारे में लिखा, “माता-पिता और कोच की कड़ी मेहनत की वजह से ही आज पंजाब के खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल पर मेडल जीत रहे हैं, जिनके आगे हम हमेशा सिर झुकाते हैं। पंजाबी कभी भी कड़ी मेहनत से पीछे नहीं हटते और यही पंजाब की खूबसूरती है।”
स्पोर्ट्स की दिशा में क्रांति लाने के लिए अडिग सरकार
वहीं इसे लेकर बात करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा था कि “संगरूर आज स्केटिंग का हब बन गया है और हर साल 70-80 नेशनल मेडल जीत रहा है। इन बच्चों के माता-पिता और कोच की मेहनत को सलाम। इंडियन क्रिकेट, हॉकी और बास्केटबॉल टीमों का कैप्टन पंजाबी है, क्योंकि पंजाबियों को टॉप से कम कोई पोजीशन पसंद नहीं है। खिलाड़ियों को इंटरनेशनल लेवल की सुविधाएं देने के लिए हमने पहली बार स्पोर्ट्स बजट बढ़ाकर 1790 करोड़ रुपये किया है।”
क्या है CM Bhagwant Mann का लक्ष्य
वहीं सीएम भगवंत मान का यही लक्ष्य है कि पढ़ाई के साथ-साथ भारत में भी आज के युवा अपनी भागीदारी दिखाएं और हर जगह पर इतिहास रचे। इसी लक्ष्य को साथ में रखकर हर संभव सरकार की तरफ से प्रयास किया जाता है और सुविधाएं प्रदान की जा रही है।
