---Advertisement---

इंटरनेशनल लेवल पर पंजाब के खिलाड़ी जीत रहे हैं मेडल! CM Bhagwant Mann का स्पोर्ट्स में क्रांति को लेकर क्या है लक्ष्य

CM Bhagwant Mann: स्पोर्ट्स की दिशा में मान सरकार क्रांति लाने के लिए लगातार अडिग है और खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत की वजह से इंटरनेशनल लेवल पर मेडल जीता जा रहा है। जानिए पूरी डिटेल्स क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 13, 2026 6:11 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: पंजाब में स्पोर्ट्स को एक प्रोफेशन के तौर पर देखा जा सके इसके लिए मान सरकार हर संभव लगातार कोशिश करती हुई नजर आ रही है। सीएम भगवंत मान के दिशानिर्देश पर हर एक खेल को महत्व दिया जा रहा है और यही वजह है कि इंटरनेशनल लेवल पर भी पंजाब के खिलाड़ी मेडल जीत रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए आप पंजाब ने क्या कहा और खिलाड़ियों के माता-पिता और कोच की मेहनत का जिक्र करते हुए दिखे। जाहिर तौर पर सीएम मान स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के हर तरह की सुविधा प्रदान कर रही है। लोगों को हर एक खेल को महत्व देने के लिए प्रोत्साहित करती हुई दिख रही है।

कैसे पंजाब के खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत का गवाह बनी दुनिया

आप पंजाब ने इस बारे में लिखा, “माता-पिता और कोच की कड़ी मेहनत की वजह से ही आज पंजाब के खिलाड़ी इंटरनेशनल लेवल पर मेडल जीत रहे हैं, जिनके आगे हम हमेशा सिर झुकाते हैं। पंजाबी कभी भी कड़ी मेहनत से पीछे नहीं हटते और यही पंजाब की खूबसूरती है।”

स्पोर्ट्स की दिशा में क्रांति लाने के लिए अडिग सरकार

वहीं इसे लेकर बात करते हुए सीएम भगवंत मान ने कहा था कि “संगरूर आज स्केटिंग का हब बन गया है और हर साल 70-80 नेशनल मेडल जीत रहा है। इन बच्चों के माता-पिता और कोच की मेहनत को सलाम। इंडियन क्रिकेट, हॉकी और बास्केटबॉल टीमों का कैप्टन पंजाबी है, क्योंकि पंजाबियों को टॉप से ​​कम कोई पोजीशन पसंद नहीं है। खिलाड़ियों को इंटरनेशनल लेवल की सुविधाएं देने के लिए हमने पहली बार स्पोर्ट्स बजट बढ़ाकर 1790 करोड़ रुपये किया है।”

क्या है CM Bhagwant Mann का लक्ष्य

वहीं सीएम भगवंत मान का यही लक्ष्य है कि पढ़ाई के साथ-साथ भारत में भी आज के युवा अपनी भागीदारी दिखाएं और हर जगह पर इतिहास रचे। इसी लक्ष्य को साथ में रखकर हर संभव सरकार की तरफ से प्रयास किया जाता है और सुविधाएं प्रदान की जा रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 14 October 2026

अक्टूबर 13, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 13, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 13, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 13, 2026