Anurag Dhanda: ज्ञानेश कुमार और SIR मुद्दे को लेकर विपक्ष लगातार चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर हमलावर है। ऐसे में अलग-अलग जगह पर विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है। हालांकि इस सब के बीच दिल्ली पुलिस भी लगातार सख्त नजर आ रही है और जगह जगह पर प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है। वहीं इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर करते हुए आप नेता अनुराग ढांडा ने एक बार फिर दिल्ली पुलिस पर निशाना साधने में पीछे नहीं रहे हैं। सौरभ भारद्वाज के हिरासत में लिए जाने के वीडियो को शेयर करते हुए आखिर इस पर अनुराग ढांडा क्या कहा आइए जानते हैं।
सौरभ भारद्वाज के हिरासत को लेकर अनुराग ढांडा ने साधा निशाना
दिल्ली पुलिस ने बर्बरता के साथ AAP नेता @Saurabh_MLAgk को हिरासत में लिया। ज़ालिम सरकार की पुलिस थक गयी है, फ़्रस्ट्रेशन में मारपीट कर रही है।
लेकिन बिना अपने लोकतंत्र को दोबारा आज़ाद कराए क्रांतिकारी घर नहीं बैठेंगे। https://t.co/SyL2Qvi9jq
— Anurag Dhanda (@anuragdhanda) October 12, 2026
अनुराग ढांडा ने एक्स प्लेटफार्म पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में कहा, “दिल्ली पुलिस ने बर्बरता के साथ AAP नेता सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया। ज़ालिम सरकार की पुलिस थक गयी है, फ़्रस्ट्रेशन में मारपीट कर रही है।” जाहिर तौर पर आप नेता ने इसे लेकर अपनी आवाज बुलंद की है क्योंकि अलग-अलग जगह से लगातार दिल्ली पुलिस की तरफ से प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया जा रहा है और प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं प्रदान की जा रही है।
प्रदर्शनकारियों को Anurag Dhanda ने कहा क्रांतिकारी
ऐसे में अनुराग ढांडा का कहना है कि “लेकिन बिना अपने लोकतंत्र को दोबारा आज़ाद कराए क्रांतिकारी घर नहीं बैठेंगे।” लगातार सरकार की तरफ से रोक लगाए जाने के बाद भी विपक्षी नेता और प्रदर्शनकारी मानने के लिए तैयार नहीं है। इस सबके बीच दिल्ली पुलिस भी लगातार सक्रिय है और हर संभव मोर्चे को नाकाम करने की पुरजोर कोशिश की जा रही है। वहीं इस सब के बीच बीते दिन सौरभ भारद्वाज को हिरासत में लिया गया था जिस पर अनुराग ढांडा ने कटाक्ष किया है।
गौरतलब है कि 10 अक्टूबर को सीजेपी द्वारा प्री प्लान शांति प्रदर्शन को फ्लॉप करने में दिल्ली पुलिस कामयाब रही थी। इस दौरान आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल की भी गिरफ्तारी हुई थी।







