---Advertisement---

8th Pay Commission: यात्रा से लेकर विशेष ड्यूटी भत्ता तक, क्या केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को लगने जा रहा है तगड़ा झटका? जानें क्या है केंद्र सरकार की मंशा

8th Pay Commission: केंद्र सरकार की तरफ से आयोग की शर्तों को औपचारिक मंजूरी के बाद अब कर्मचारी, पेंशनर्स कमेटी गठन का इंतजार कर रहे है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: नवम्बर 5, 2025 5:01 अपराह्न

8th Pay Commission
Follow Us
---Advertisement---

8th Pay Commission: जब से केंद्र सरकार की तरफ से आयोग की शर्तों को औपचारिक मंजूरी दी गई है। उसके बाद से ही अब केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स कमेटी गठन का इंतजार कर रहे है। मालूम हो कि मोदी सरकार ने इस साल जनवरी में 8वें वेतन आयोग लागू करने का ऐलान किया था, क्योंकि दिसंबर में 7वां वेतन आयोग का कार्यकाल खत्म हो रहा है, हालांकि नए वेतन के जनवरी 2026 में लागू होने की उम्मीद है। वहीं एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जो कर्मचारियों और पेंशनर्स की चिंता बढ़ा सकती है। चलिए आपको बताते है इससे जुड़ी सभी अहम जानकारी।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को लग सकता है तगड़ा झटका

मालूम हो कि केंद्र सरकार की तरफ से मिनिमम सैलरी के साथ कर्मचारियों को अन्य महंगाई भत्ते दिए जाते है। लेकिन अब खबर सामने आ रही है कि 8वें वेतन आयोग के तहत सरकार बोनस योजना के साथ समीक्षा बैठक करेगी और उनकी उपयोगिता को देखेगी। माना जा रही है कि अगर कोई गैर जरूर भत्ता होता है, तो उसे खत्म भी किया जा सकता है। हाालंकि इसे लेकर अभी तक अधिकारिक घोषणा तो नहीं की गई है। इसके अलावा महंगाई भत्ते यानि डीए को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल नए वेतन आयोग के तहत डीए भी जीरो हो सकता है। वहीं नया वेतन लागू होने के बाद डीए में हर 6 महीने में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है, जैसे हर 6 महीने पर 5 प्रतिशत, 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि अभी डीए 58 प्रतिशत है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Elon Musk

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026