CM Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रदेश के आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन के प्रतिनिमंडल के द्वारा मुलाकात की गई है। इसके साथ ही दीवाली मेले में आने का निमंत्रण भी दिया गया है। इस मुलाकात की जानकारी सीएम सोरेन के द्वारा अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की गई है। आपको बता दें, रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाला दीवाली मेला अपनी अनूठी विशेषताओं के कारण बेहद खास माना जाता है। यह केवल एक व्यापारिक मेला नहीं है, बल्कि कला और संस्कृति का एक बेहतरीन संगम है।
CM Hemant Soren को मिला मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले दीवाली मेले का आमंत्रण
झारखंड मुक्ति मोर्चा दल के प्रमुख और सीएम सोरेन ने इस मुलाकात की जानकारी अपने एक्स हैंडल पर साझा करते हुए लिखा, ‘मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM एवं विधायक श्रीमती @JMMKalpanaSoren से झारखण्ड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर आगामी 29 अक्तूबर से 02 नवंबर 2026 तक मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले ‘दीवाली मेला’ में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।’
देखें पोस्ट
मुख्यमंत्री श्री @HemantSorenJMM एवं विधायक श्रीमती @JMMKalpanaSoren से झारखण्ड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर आगामी 29 अक्तूबर से 02 नवंबर 2026 तक मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले ‘दीवाली मेला’ में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया। https://t.co/tumb1dEKzC
— Office of Chief Minister, Jharkhand (@JharkhandCMO) October 27, 2026
झारखंड के रांची के मोरहाबादी मैदान में लगने वाला दीवाली मेला क्यों है खास?
आपको बता दें, झारखंड के रांची के मोरहाबादी मैदान में 29 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 तक पूरी भव्यता के साथ शुरू हो रहा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन को इसके भव्य उद्घाटन और आयोजन में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा चुका है।मेले में झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से जुड़े कई सौ स्टॉल लगेंगे। इस मेले में लोकल फॉर वोकल व्यापार पर जोर दिया जाएगा। मेले में खरीदारी के साथ-साथ शानदार सांस्कृतिक को देखने का मौका मिलेगा। यहां पर झारखंड के पारंपरिक स्थानीय व्यंजनों सहित देश के विभिन्न राज्यों का स्वाद चखने का भी मौका मिलेगा।







