---Advertisement---

‘एक समय ऐसा भी था जब गुजरात आने वाले इन्वेस्टर्स को धमकाया जाता था’, Vibrant Gujarat के 20 साल पूरे होने पर बोले PM Modi

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अपने गृह राज्य गुजरात में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने वाइब्रेंट गुजरात के 20 साल पूरे होने पर सभी को बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान गुजरात किन चुनौतियों से गुजरा।

Avatar of Dinesh Verma

By: Dinesh Verma

Published: सितम्बर 27, 2023 7:17 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं, जहां वे कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पहुंचे हैं। इसी कड़ी में आज (27 सितंबर) वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की 20वीं वर्षगांठ के मौके पर PM Modi अहमदाबाद के साइंस सिटी में आयोजित समारोह में पहुंचे, जहां उन्होंने वाइब्रेंट गुजरात के 20 साल पूरे होने पर सभी को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने इस सफर की कहानी और कई किस्से भी लोगों से साझा किए।

‘एक बीज बोया था जो अब विशाल पेड़ बन गया’

उन्होंने इस सफर को याद करते कहा कि ये सफर आसान नहीं था। 20 साल पहले हमने एक छोटा सा बीज बोया था, जो आज एक बड़ा और विशाल पेड़ बन गया है। उन्होंने कहा कि आज 20 साल वाइब्रेंट गुजरात के पूरे होने पर वाइब्रेंट गुजरात सिर्फ ब्रांडिंग भर नहीं है। मेरे लिए ये मजबूत बॉन्ड का प्रतीक है, ये 7 करोड़ नागरिकों से जुड़ा हुआ है। PM मोदी ने आगे कहा कि आज की पीढ़ी के युवा मित्रों को यह भी पता नहीं होगा कि 20 साल पहले गुजरात की हालत क्या थी।

‘हमारे सामने कई महत्वपूर्ण चुनौतियां थी’

हमें भूकंप से लेकर कई प्राकृतिक आपदाएं देखी, जिसमें हजारों हजारों लोग मारे गए। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था, जब पूरा गुजरात बर्बाद हो गया था। हमने गंभीर आर्थिक संकटों का भी सामना किया है। हमारे सामने कई महत्वपूर्ण चुनौतियां थी, लेकिन हमने हार नहीं मानी। उन्होंने कहा कि हम फिर खड़े हुए और गुजरात को तेजी से विकसित होते राज्यों के बीच ला खड़ा किया।

‘गुजरात को बदनाम करने की कोशिश की गई’

उन्होंने कहा कि ऐसा समय भी था, जब गुजरात को बदनाम करने की कोशिश की गई। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग पहले केंद्र सरकार चलाते थे वे गुजरात के विकास को राजनीति से जोड़ते थे। तत्कालीन केंद्र सरकार के मंत्री वाइब्रेंट गुजरात में आने से इनकार करते थे। वे विदेशी निवेशकों को धमकाते थे और कोशिश करते थे उन्हें (विदेशी निवेशकों को) गुजरात आने से रोकने के लिए…इतनी धमकियों के बाद भी विदेशी निवेशक गुजरात आए और आज आप देख सकते हैं की गुजरात कहां है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Leave a Comment