---Advertisement---

Aadhaar Card: बड़ी खबर! अब बिना बायोमेट्रिक बन सकेगा आधार कार्ड, जानें कैसे करें अप्लाई

Aadhaar Card: बड़ी खबर! अब बिना बायोमेट्रिक बन सकेगा आधार कार्ड

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: जनवरी 13, 2024 12:54 अपराह्न

Aadhaar Card
Follow Us
---Advertisement---

Aadhaar Card: क्या आप जानते है कि आप बिना फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन के आधार कार्ड बनवा सकते है। इसका मतलब है कि बिना बायोमेट्रिक के आधार कार्ड बन जाएगा। गौरतलब है कि सरकार ने 29 लाख लोगों को बिना बायोमेट्रिक डिटेल के आधार कार्ड जारी किया है।

बिना बायोमेट्रिक के आधार कार्ड अपडेट

आधार कार्ड को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से बड़ा ऐलान किया गया है। सरकार ने साफ किया है कि 29 लाख लोगों को बिना बायोमेट्रिक डिटेल आधार कार्ड जारी किया गया है। इसका मतलब यह है कि आप बिना फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन के आधार कार्ड बनवा सकते है। लोकसभा में मिनिस्टर ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इन्फॉर्मेंशन टेक्नोलॉजी राजीव चंद्रशेखर के मुताबिक बिना बायोमेट्रिक के आधार कार्ड बनवाने के लिए कुछ शर्ते और नियम है।

कौन बिना बायोमेट्रिक बना सकता है आधार कार्ड

बिना बायोमेट्रिक आधार कार्ड अप्लाई करने के लिए आपके पास वैध मेडिकल कारण होना चाहिए। मतलब आपके फिंगर ब्लर हो गए है। या फिर आपके हाथ नही है तो आप मेडिकल सर्टिफिकेट देकर आधार कार्ड अप्लाई कर सकते है। वहीं अगर आपकी आंखे खराब है या फिर आपके पास आंखें नहीं है तो उस स्थिति में आधार कार्ड अप्लाई कर सकते है।

आधार सेंटर को निर्देश जारी

मिनिस्टर राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि सभी आधार सेंटर को निर्देश जारी कर दिया गया है। जिनकी फिंगर ब्लर है या हाथों और आंखो से दिव्यांग लोगों का आधार कार्ड जारी किया है। सरकार के मुताबिक जिनकी फिंगर ब्लर है तो वह केवल आईरिस स्कैन के माध्यम से भी आधार कार्ड अप्लाई कर सकते है। उसी प्रकार जिन लोगों का आईरिस स्कैन नही है तो वह फिंगरप्रिट से आधार अप्लाई कर सकते है।

आधार कार्ड बिना बायोमेट्रिक के कैसे अप्लाई करें

सरकार की तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि जो व्यक्ति फिंगरप्रिंट और आईरिस बायोमेट्रिक दोनों नही दे सकते। वह भी आधार कार्ड अप्लाई कर सकते है। ऐसे लोग नाम, लिंंग, पता से आधार अप्लाई कर सकते है, लेकिन उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट प्रदान करना होगा। साथ ही अपनी दिव्यांगता की फोटो आधार कार्ड पर जमा करनी होगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ganga Expressway

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

CM Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

Bhagwant Mann

फ़रवरी 12, 2026

High Speed Rail Corridor

फ़रवरी 12, 2026

CM Yogi Adityanath

फ़रवरी 12, 2026