---Advertisement---

Aaj ka Mausam: सावधान! मध्यप्रदेश, यूपी में होगी जोरदार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें दिल्ली और बिहार का हाल

Aaj ka Mausam: देश के कई राज्यों में बारिश अपना कहर बरपा रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक पानी - पानी हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 4, 2024 10:38 अपराह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj ka Mausam: देश के कई राज्यों में बारिश अपना कहर बरपा रही है। पहाड़ से लेकर मैदान पानी – पानी हो गया है। मालूम हो कि 29 जुलाई को केरल के वायनाड में आए भूस्खलने से 300 अधिक लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बाद फटने से कई लोग लापता है और 25 से अधिक लोगों की जान चली गई है। इसके साथ ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, सेना की टीम लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई है। इसी बीच आईएमडी ने कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

आईएमडी ने जारी किया अलर्ट

आईएमडी ने 5 अगस्त के लिए देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इसमे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, महराष्ट्र, असम, केरल में बारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है। गौरतलब है कि पहाड़ों पर लगातार बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

यूपी में होगी भारी बारिश

आईएमडी ने यूपी के कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। विभाग के मुताबिक 4 से 6 अगस्त तक यूपी के कई जिलों में बारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कई जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई है। जिसे देखते हुए विभाग ने भारी बारिश के दौरान घर में ही रहने की सलाह दी है।

बिहार और दिल्ली में होगी जोरदार बारिश

मौसम विभाग के अनुसार बिहार के कई जिलों में 6 अगस्त तक जोरदार बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कई जिलों में बिजली गिरने की भी संभावना है। वहीं अगर राजधानी दिल्ली और एनसीआर की बात करे तो अगले दिनों में भारी बारिश की संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Punjab News

अगस्त 11, 2026

Rashifal 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

कल का मौसम 12 August 2026

अगस्त 11, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 11, 2026