---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: राजस्थान, दिल्ली में IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट; जानें लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मानसून एक्टिव है। दिल्ली समेत कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण मौसम खुशनुमा हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 19, 2024 11:03 अपराह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में मानसून अभी भी एक्टिव है। दिल्ली समेत कई राज्यों में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण मौसम खुशनुमा हो गया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक कई राज्यों में लोगों के लिए बारिश आफत बन चुकी है। बता दें कि यूपी में लगातार बारिश के कारण बाढ़ जैसी हालात पैदा हो गई है। वहीं दिल्ली में भी लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में पानी भर गया है। इसी बीच आईएमडी ने 20 सितंबर के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

दिल्ली में होगी झमाझम बारिश

आपको बता दें कि दिल्ली में बीते कई दिनों से बारिश हो रही है, जिसके कारण मौसम खुशनुमा हो गया है। इसी बीच एक बार फिर मौसम विभाग ने एक बार फिर दिल्ली- एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग का कहना है कि कल दिन में आसमान में बादल छाये रहे और कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है(Aaj Ka Mausam)।

राजस्थान में होगी झमाझम बारिश

राजस्थान के कई जिलों में 20 सितंबर को विभाग ने बारिश होने की संभावना है। हालांकि धीरे- धीरे राजस्थान में बारिश गतिविधियों में कमी आने की संभावना है। (Aaj Ka Mausam) विभाग के अनुसार मध्यप्रदेश के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र मे तब्दील हो गया।

हिमाचल में होगी मूसलाधार बारिश

पहाड़ी इलाकों में भी लगातार बारिश के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में बारिश के कारण कई सड़कों बंद हो गई है। बारिश के कारण 32 सड़कों पर वाहनों का आवागमन बंद है और 26 बिजली आपूर्ति योजनाएं बाधित हैं। मौसम विभाग ने 25 सितंबर तक आंधी-तूफान और बादलों की गर्जन को लेकर ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।

अन्य राज्यों के मौसम का हाल

अगले 24 घंटों में देश के अन्य राज्यों में भी बारिश का अनुमान है. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और कर्नाटक में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 25, 2026