---Advertisement---

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन ने धोरोम गाढ़ और संथाल समाज के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल से की मुलाकात, जानिए क्या है डिटेल्स

Jharkhand News; आखिर किस खास आयोजन में शिरकत करने वाले हैं झारखंड के मुख्यमंत्री। इस बारे में जानकारी देते हुए सीएमओ की तरफ से क्या कहा गया। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 25, 2026 4:38 अपराह्न

Jharkhand News
Follow Us
---Advertisement---

Jharkhand News: राज्य के विकास के लिए लगातार सरकार की तरफ से काम किया जा रहा है। ऐसे में अलग-अलग कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए सीएम हेमंत सोरेन लोगों को प्रोत्साहित करते हैं। वहीं इस सबके बीच बीते दिन उनकी मुलाकात धोरोम गाढ़ और संथाल समाज के संयुक्त प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात हुई। यह मुलाकात आखिर क्यों खास रहा और इस दौरान किस विशेष आयोजन का आमंत्रण मिला। इसे लेकर सीएमओ झारखंड की तरफ से जानकारी दी गई है। झारखंड न्यूज़ में जानिए आखिर आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री किन आयोजनों में शिरकत करने वाले हैं।

इन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

झारखंड सीएमओ की तरफ से इसकी जानकारी देते हुए बताया गया कि “हेमंत सोरेन से मरांग बुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ एवं संथाल समाज के एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 4 एवं 5 नवंबर 2026 को गिरिडीह के मधुबन में आयोजित होने वाले मरांग बुरु धर्मगाढ़ महा सम्मेलन और 22 से 24 नवंबर 2026 को बोकारो के ललपनिया में आयोजित होने वाले ’26th International Santal Socio – Sarna Religion Conference’ में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया है।”

निजी दुख को भूल झारखंड के हित में इस तरह काम कर रहे हैं सीएम

झारखंड के विकास के लिए लगातार हर दिशा में प्रगति हो। जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़कर वह हर तरफ विकास का काम कर सके इसके लिए लगातार सरकार की तरफ से प्रयास किया जा रहा है। हाल ही में सीएम सोरेन की मां इस दुनिया को अलविदा कह गई। बावजूद इसके राज्य के हित में फैसला लेने और जरूरी कार्यक्रमों में शिरकत करने में मुख्यमंत्री पीछे नहीं हैं। लगातार काम करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि लुगुबुरु घांटा बाड़ी धोरोम गाढ़ झारखंड के संथाल जनजाति का सबसे बड़ा और पवित्र धार्मिक व सांस्कृतिक महातीर्थ है। वहीं सीएम हेमंत सोरेन महासम्मेलन के साथ-साथ कॉन्फ्रेंस में भी शामिल होंगे जिसकी ऑफिशियल जानकारी दे दी गई है।

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026