CM Bhagwant Mann: पंजाब के लोगों के हित में सरकार एक के बाद एक योजना सरकार की तरफ से लाई जा रही है। यही वजह है कि मेरी दुकान मेरे नाम स्कीम के तहत भी हर दुकानदार को इसका फायदा मिल सके। इसके लिए सरकार तत्पर है। कैबिनेट मिनिस्टर डॉक्टर बलबीर सिंह ने बताया कि कैसे ट्रेडविंग और बिजनेस पार्टनर्स के साथ मीटिंग के बाद इसका सफल परिणाम निकला। सीएम भगवंत मान की स्कीम के बारे में पूरी डिटेल्स भी बताई गई है। जानिए क्या है पूरी खबर और किस तरह लोगों को इसका फायदा मिला है।
‘मेरी दुकान, मेरे नाम’ से कैसे मान सरकार ने व्यापारियों को दिया तोहफा
ਅੱਜ ਤ੍ਰਿਪੜੀ, ਪਟਿਆਲਾ ਵਿਖੇ ਟ੍ਰੇਡ ਵਿੰਗ ਅਤੇ ਵਪਾਰੀ ਸਾਥੀਆਂ ਨਾਲ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰਕੇ ‘ਮੇਰੀ ਦੁਕਾਨ, ਮੇਰੇ ਨਾਮ’ ਸਕੀਮ ਸਣੇ ਵਪਾਰੀਆਂ ਦੀ ਭਲਾਈ ਲਈ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਉਪਰਾਲਿਆਂ ਬਾਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਲਲਿਤ ਕੁਮਾਰ ਜੀ ਨੂੰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਸਕੱਤਰ ਨਿਯੁਕਤ ਹੋਣ ’ਤੇ ਮੁਬਾਰਕਬਾਦ ਦਿੱਤੀ। ਮਿਹਨਤੀ ਸਾਥੀਆਂ ਦਾ ਮਾਣ-ਸਤਿਕਾਰ ਅਤੇ ਹਰ ਵਰਗ ਦੀ ਭਲਾਈ ਹੀ ਮਾਨ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ ਹੈ।
— Dr Balbir Singh (@AAPbalbir) October 24, 2026
डॉक्टर बलबीर सिंह ने इसे लेकर पूरी जानकारी देते हुए कहा, “आज त्रिपुरी, पटियाला में ट्रेड विंग और बिज़नेस पार्टनर्स के साथ मीटिंग हुई और ‘मेरी दुकान, मेरे नाम’ स्कीम समेत व्यापारियों की भलाई के लिए मान सरकार की पहलों के बारे में जानकारी शेयर की गई। इस मौके पर ललित कुमार जी को डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी बनाए जाने पर बधाई दी गई। मेहनती साथियों का सम्मान और हर वर्ग की भलाई ही मान सरकार की पहचान है।”
क्या है CM Bhagwant Mann की ‘मेरी मेरे नाम’ योजना
जहां तक बात कदुकानरें ‘मेरी दुकान मेरे नाम’ योजना की तो यह सालों से सरकारी दुकान में किराएदार रहे दुकानदार को मालिकाना हक देने को लेकर मुहिम है। यह उन छोटे-छोटे बिजनेस करने वाले लोगों के लिए तोहफा है जो सालों से नगर निगम या नगर काउंसिल की दुकानों में किराया देकर अपना गुजारा चला रहे हैं। बता दे कि ये दुकान सिर्फ सरकारी होनी चाहिए प्राइवेट दुकानों के लिए यह नहीं है। वहीं यह ऐसे लोगों के लिए है जो 2020 से पहले काम से कम 12 साल से किराया दे रहे थे। ऐसे दुकानदार को मालिकाना हक दिया जाएगा और उनकी भलाई के लिए काम किया जाएगा।
जाहिर तौर पर पंजाब में सीएम भगवंत मान के हर योजना का फायदा लोगों को मिल रहा है और कानूनी तौर पर मालिकाना हक दुकानदारों को मिले यह लक्ष्य है। इसके लिए सरकार तत्पर है।







