---Advertisement---

CM Bhagwant Mann के निर्देश पर AGTF पंजाब और पुलिस ने 527 जगहों को बनाया निशाना, 223 अपराधियों पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

CM Bhagwant Mann: गैंगस्टर के खिलाफ मुहिम को सफल बनाने में सरकार कोई कमी नहीं रहने देना चाहती है। ऐसे में पुलिस लगातार मदद कर रही है। जानिए किस तरह से अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 25, 2026 3:31 अपराह्न

CM Bhagwant Mann
Follow Us
---Advertisement---

CM Bhagwant Mann: गैंगस्टर की वजह से पंजाब का माहौल खराब ना हो सके और युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल सके। इसके लिए सरकार कोई कमी छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। वहीं इस सबके बीच गैंगस्टर ते वार मुहिम के तहत हर दिन अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। सीएम भगवंत मान के दिशानिर्देश पर पंजाब पुलिस लगातार इस मुहिम को सफल बनाने के लिए अडिग है। वहीं इस सब के 277वें दिन एक बार फिर उन्हें बड़ा सफलता हाथ लगी है जहां पंजाब के साथ 527 जगह पर छापे मारे गए। जानिए इसका परिणाम क्या निकला है।

जानें किस तरह सीएम भगवंत मान के निर्देश पर हो रहा काम

पंजाब पुलिस की तरफ से इस बात की जानकारी देते हुए बताया गया कि एजीटीएफ के साथ मिलकर इस राज्यव्यापी मुहिम को अंजाम दिया गया। जहां 527 जगह पर छापे मारे गए और 223 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गैंगस्टर नेटवर्क को पूरी तरह से खत्म करने के लिए अडिग सरकार की तरफ से इस कैंपेन को जमीनी स्तर पर उतारा जा रहा है जहां बताया जा रहा है कि 277वें दिन दो घोषित अपराधी को पकड़ा गया। राज्य में भी इस कार्रवाई को लगातार जारी रखा जा रहा है और गैंगस्टर नेटवर्क को धराशाई करने के लिए प्रयासरत है।

CM Bhagwant Mann किस तरह से मुहिम को दिया जा रहा अंजाम

वहीं बताया जा रहा है कि सीएम भगवंत मान के दिशानिर्देश पर चल रहे इस मुहिम के शुरू होने के बाद से कुल 80,458 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं।
पंजाब पुलिस गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने और एक सुरक्षित पंजाब पक्का करने के लिए कमिटेड है। इसके साथ ही गुमनाम रूप से आप कोई भी जानकारी अपराधियों के खिलाफ पुलिस को शेयर कर सकते हैं और इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। इसके तहत लगातार एक्शन लिया जाता है।

पंजाब को गैंगस्टर से पूरी तरह से मुक्त करने के लिए सरकार हर संभव जुटीं नजर आ रही है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

अक्टूबर 25, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 25, 2026

Houthis

अक्टूबर 25, 2026

Gyanesh Kumar

अक्टूबर 25, 2026