---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: बिहार, मध्यप्रदेश समेत इन राज्यों में IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट; जानें कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। लगातार बारिश के कारण लोगों को परेशानी हो रही है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 26, 2024 11:26 अपराह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। देश के कई राज्यों में लगातार बारिश के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे बुरा हाल मुंबई का है, जहां बारिश के काऱण 5 लोगों की मौत हो गई है। इसी बीच एक बार फिर आईएमडी ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है (Aaj Ka Mausam)।

इन राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग यानि IMD के अनुसार महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मालूम हो कि मुंबई में बीते दिन से ही लगातार बारिश के कारण 5 लोगों की मौत हो गई है, वहीं विभाग ने कई मुंबई और उसके आस- पास इलाकों में बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

मालूम हो कि बीते कुछ दिनों से दिल्ली में एक बार फिर गर्मी अपना रोद्र रूप दिखा रही है। गर्मी और उमस के कारण दिल्लीवासियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। (Aaj Ka Mausam) हालांकि विभाग ने 27 सितंबर को गरज- चमक के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

बिहार मध्यप्रदेश में होगी मूसलाधार बारिश

विभाग ने एमपी के कई जिलों में 27 सितंबर के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार भोपाल, गुना, ग्वालियर, छिंदवाड़ा, दतिया समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसात हो सकती है। वहीं बिहार के कई इलाकें बाढ़ की चपेट में है। इसी बीच बिहार के कई जिलें भागलपुर, गया, जमुई, छपरा, पटना सहित भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

यूपी में बारिश मचाएगी आफत

उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में भी भारी 27 सितंबर को बारिश की संभावना है। इसके पूर्वी यूपी में 28 सितंबर को भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है, जबकि पश्चिमी यूपी में भी उसी दिन भारी बारिश का अनुमान है। गौरतलब है कि यूपी के जिलों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। नदियां उफान पर है, जिसके कारण जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Punjab News

अक्टूबर 25, 2026

Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 25, 2026

Rain Alert 26 October 2026

अक्टूबर 25, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 25, 2026