---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: मुंबई, पुणे समेत इन राज्यों में कहर बरपाएगी बारिश, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट; जानें यूपी का हाल

Aaj Ka Mausam: इस समय देशभर के कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। कई जगहों पर बादल फटने की घटनाएं हुई हैं तो कुछ जगहों पर इतनी बारिश हुई है कि भूस्खलन हो गया है. इस समय उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारी बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ...

Read more

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 3, 2024 10:31 अपराह्न | Updated: अगस्त 4, 2024 11:34 पूर्वाह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: इस समय देशभर के कई राज्यों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। कई जगहों पर बादल फटने की घटनाएं हुई हैं तो कुछ जगहों पर इतनी बारिश हुई है कि भूस्खलन हो गया है. इस समय उत्तर से लेकर दक्षिण तक भारी बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश की संभावना है। वहीं आईएमडी ने कई राज्यों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

आईएमडी ने मुंबई के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

आपको बता दें कि बीते दिन मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में हुए मूसलाधार बारिश के कारण जल- जमाव की स्थिति देखने को मिली थी और लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर आईएमडी ने मुंबई और उसके आस – पास इलाकों के बारिश का 4 अगस्त को ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।

बिहार में होगी मूसलाधार बारिश

बिहार में भी बारिश का मॉनसून एक्टिव नजर आ रहा है। आपको बता दें कि आईएमडी ने आने वाले 36 घंटों के दौरान बिहार के 9 जिलों मे मूसलाधार बारिश का अनुमान जताया है। इसके अलावा कई जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश होने का ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। विभाग ने जिन राज्यों के लिए अलर्ट जारी किया है उनमे हीं अरवल, बेगूसराय, भागलपुर, गया, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, नवादा, रोहतास और शेखपुरा जैसे जिलें शामिल है।

यूपी में कैसा रहेगा मौसम

आईएमडी के अनुसार यूपी के कई जिलों में 6 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। यूपी वासियों को आने वाले दिनों में बारिश से छुटकारा मिलता नजर नहीं आ रहा है। इसके अलावा सरकार और प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Shivpuri Accident News

अप्रैल 17, 2026

CM Yogi Adityanath

अप्रैल 17, 2026

Baghpat Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Donald Trump

अप्रैल 17, 2026

CM Bhagwant Mann

अप्रैल 17, 2026

Uttrakhand Viral Video

अप्रैल 17, 2026