---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: यूपी,बिहार में होगी हल्की बूंदा-बांदी, जानें नवरात्र के पहले दिन कैसा रहेगा अन्य राज्यों के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: कई राज्यों में आज मानसून जानें के कगार पर है। कई राज्यों में बारिश बंद हो चुकी है और 2-4 दिनों में ही मानसून गायब होने वाला है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अक्टूबर 2, 2024 11:47 अपराह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: देश के कई राज्यों में आज मानसून जानें के कगार पर है। कई राज्यों में बारिश बंद हो चुकी है और 2-4 दिनों में ही मानसून गायब होने वाला है। वहीं दिल्ली में मानसून जा चुका है जिसके कारण लोगों को गर्मी से खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। (Aaj Ka Mausam) वहीं बारिश बंद होने के बाद भी बिहार के करीब 16 जिलों में बाढ़ से लाखों लोग परेशान हो गई है। इसी बीच आईएमडी ने 3 अक्टूबर के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है।

इन राज्यों में अभी भी हो सकती है बारिश

विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में पूर्वाोतर भारत और अंडमान- निकोबार द्वीपसमूह में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अतिरिक्त, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, महाराष्ट्र, केरल और लक्षद्वीप में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा झारखंड बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

बिहार में बाढ़ ने मचाई भयंकर तबाही

मालूम हो कि बीते कई दिनों से बिहार के कई जिलें बाढ़ से प्रभावित हो गए है। सारण, गोपालगंज, दरभंगा, पूर्णिया समेत बिहार के कई जिलें बाढ़ की चपेट में है। मालूम हो कि नेपाल में लगातार बारिश के कारण कोसी नदी उफान पर है, जिससे पूरा पानी बिहार की तरफ आ गया और अब कई जिलों में इससे तबाही मच गई है (Aaj Ka Mausam)।

राजस्थान, मध्यप्रदेश के मौसम का हाल

राजस्थान से मानसून विदा होने की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह राज्य के बाकी हिस्सों से भी मानसून विदा हो जाएगा। अब राज्य में बारिश की संभावना कम है। आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा उदयपुर और कोटा से होकर गुजर रही है। वहीं अगर राजस्थान का बात करें तो राजस्थान में स्थिति लगभग ऐसी ही है। गौरतलब है कुछ राज्यों को छोड़कर सभी राज्यों से मानसून अब विदा लेने वाला है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rashifal 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Punjab News

मार्च 1, 2026

Rain Alert 2 March 2026

मार्च 1, 2026

कल का मौसम 2 March 2026

मार्च 1, 2026

Bhagwant Mann

मार्च 1, 2026