---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: दिल्ली, बिहार समेत इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट; जानें लखनऊ के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: तेलंगाना-आंध्रप्रदेश समेत कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। इससे लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: सितम्बर 4, 2024 9:54 अपराह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: तेलंगाना-आंध्रप्रदेश समेत देश के कई राज्यों में अभी भी बारिश का दौर जारी है। गौरतलब है लगातार बारिश के कारण कई राज्यों में लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुजरात में अभी भी कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई है। तेलंगाना- आंध्र प्रदेश की बात करें तो यह भी कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। एतिहातन स्कूल- कॉलेजों की छुट्टियां कर दी गई है। इसके अलावा रेल सेवा भी काफी प्रभावित हुई है। इसी बीच IMD ने 5 सितंबर के लिए मौसम का पुर्वानुमान जारी कर दिया है। चलिए आपको बताते है कि कल देश के राज्यों का मौसम कैसा रहने वाला है (Aaj Ka Mausam)।

इन राज्यों में IMD ने जारी किया अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग यानि IMD ने 5 सितंबर के लिए तेलंगाना और तटीय आंध्र प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हरियाणा समेत तमाम राज्यों में भी बारिश की संभावना जताई है। मालूम हो कि देश के कई राज्यों लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है (Aaj Ka Mausam)।

कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

बिहार में कुछ दिनों से मौसम मेहरबान था। गौरतलब है कि बीते कुछ दिनों से विभाग ने बिहार को लेकर किसी भी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया था, लेकिन एक बार फिर बिहार में मॉनसून एक्टिव हो गया है। इसी बीच आईएमडी ने हार के पूर्णिया, कटिहार, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, शिवहर, सीतामढी, सारण, सीवान, गोपालगंज और पूर्वी चंपारण में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा लोगों को बारिश के दौरान घरों में रहने की सलाह दी गई है। वहीं अगर यूपी की बात करें तो राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में विभाग ने भारी बारिश की संभावना जताई है।

दिल्ली में होगी झमाझम बारिश

IMD ने दिल्ली में 5 सितंबर को भारी बारिश होने की संभावना जताई है। गौरतलब है कि आज यानि 4 सितंबर को भी दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश देखने को मिली। बारिश के कारण नोएडा और गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में भारी यातायात जाम देखा गया। इसी बीच विभाग ने 5 सितंबर के लिए भी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

SIR Controversy

अक्टूबर 27, 2026

Guwahati Hotel Shooting

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026

Rashifal 27 October 2026

अक्टूबर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 26, 2026

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026