---Advertisement---

SIR Controversy: फॉर्म 6 को लेकर थम नहीं रहा विवाद, क्या नए वोटरों के लिए आने वाली है मुश्किलें, जानें डिटेल्स

SIR Controversy: एसआईआर मुद्दे को लेकर सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की तरफ से हलफनामा जारी करते हुए बताया गया कि ज्ञानेश कुमार ने एक तरफा फैसला नहीं लिया था। जानिए क्या है पूरा माजरा।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 27, 2026 11:38 पूर्वाह्न

SIR Controversy
Follow Us
---Advertisement---

SIR Controversy: चुनाव आयोग और ज्ञानेश कुमार को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है जहां फॉर्म 6 में बदलाव और मतदाता सूची में फेरबदल को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर हैं। वहीं इस सब के बीच चुनाव आयोग सुप्रीम कोर्ट पहुंचकर एक हलफनामा दे चुके हैं जिसमें कहा गया है कि फॉर्म में 6 में बदलाव का अधिकार सिर्फ केंद्र सरकार के पास है और इनके तहत नियम भी है। आइएजानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर। इसके तहत आने वाले नए वोटर्स को किन परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

क्या बढ़ने वाली पहली बार वोट देने वालों की परेशानी

वहीं इस सबके बीच कहा जा रहा है कि मतदाता सूची में फेरबदल और एसआईआर प्रक्रिया के दौरान नए वोटरों को अब यह साबित करना होगा कि उनके नाम माता-पिता का नाम और उनकी पहचान पुरानी वोटर लिस्ट यानी जो साल 2002 में बनी थी उसमें मौजूद है या नहीं। ऐसे में पहली बार आप वोट दे रहे हैं उन्हें परेशानी हो सकती है। पहले भी कोर्ट में यह बताया जा चुका है कि फॉर्म 6 में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

ज्ञानेश कुमार का चुनाव आयोग ने दिया साथ

दरअसल विपक्ष की तरफ से यह आरोप लगाया जा रहा था कि मतदाता सूची में फेरबदल और उससे जुड़े फैसले अकेले ज्ञानेश कुमार की तरफ से लिए गए हैं। बाकी 2 मुख्य चुनाव आयुक्त से किसी भी तरह की राय नहीं ली गई लेकिन इन सब आरोपों को चुनाव आयोग ने खारिज करते हुए कहा कि सभी फैसले आपसी सहमति और आयोग के सभी सदस्यों के साथ लिए गए थे। आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 24 जून 2025, 27 अक्टूबर 2025 और 14 मई 2026 को यह फैसले लिए गए थे।

एसआईआर विवाद को लेकर फिलहाल मामला शांत होता हुआ नहीं दिख रहा है और विपक्ष ज्ञानेश कुमार को कुर्सी से हटाने के लिए लगातार अडिग नजर आ रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guwahati Hotel Shooting

अक्टूबर 27, 2026

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026

Rashifal 27 October 2026

अक्टूबर 26, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 26, 2026

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026

Punjab News

अक्टूबर 26, 2026