---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: उत्तराखंड, दिल्ली समेत इन राज्यों में होगी मूसलाधार बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, जानें बिहार के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली समेत कई राज्यों में लगातार बारिश के कारण स्थिति काफी खराब हो गई है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Avatar of Anurag Tripathi

By: Anurag Tripathi

Published: अगस्त 13, 2024 11:24 अपराह्न

Aaj Ka Mausam
Follow Us
---Advertisement---

Aaj Ka Mausam: देश की राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में लगातार बारिश के कारण स्थिति काफी खराब हो गई है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि बिहार– यूपी समेत कई राज्यों में मूसालाधार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी दिल्ली, यूपी, हरियाणा उत्तराखंड में बारिश जारी रह सकती है। वहीं आईएमडी ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

आपको बता दें कि आईएमडी ने आने वाले दिनों के लिए देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के अनुसार उत्तराखंड, राजस्थान, यूपी और बिहार में आने वाले दिनों में जोरदार बारिश हो सकती है। मालूम हो कि अभी कुछ दिन पहले ही उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से कई लोगों की जान चली गई थी। इसके अलावा केदारनाथ धाम यात्रा भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था।

कैसा रहेगा दिल्ली यूपी के मौसम?

मालूम हो कि देश की राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आलम ऐसा हो गया है कि कई जगहों पर तो सड़कें नदियों में तब्दील हो गई हैं। इसके अलावा आज यानि 14 अगस्त को भी झमाझम बारिश होने की संभावना है। वहीं अगर यूपी की बात करें तो यूपी में इस वक्त मॉनसून पूरी तरह से मेहरबान है। राज्य के कई जिलों में आईएमडी ने बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है जिसमे गोरखपुर, बस्ती, देवरिया, संत कबीरनगर, गोंडा, श्रावस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, बहराइच शामिल है।

बिहार में सताएगी बारिश

गौरतलब है कि बिहार में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। बिहार के कई जिलों में लगातार बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है । कई नदियां का जलस्तर खतरे के निशान से ज्यादा बढ़ गया है। इसी बीच आईएमडी ने आने वाले दिनों में बिहार में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग ने तेज बारिश के दौरान लोगों को घर में रहने की अपील की है। क्योंकि कई जगहों पर बिजली गिरने की भी संभावना है।

Avatar of Anurag Tripathi

Anurag Tripathi

अनुराग त्रिपाठी को पत्रकारिता का 2 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की डिग्री प्राप्त की है। वह बिजनेस, यूटिलिटी, पॉलिटिक्स विषयों पर लिखने में रूचि रखते है। वर्तमान में वह डीएनपी इंडिया के साथ कार्यरत है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026

Rain Alert 25 October 2026

अक्टूबर 24, 2026

Jharkhand News

अक्टूबर 24, 2026

Anurag Dhanda

अक्टूबर 24, 2026

CM Yogi Adityanath

अक्टूबर 24, 2026

CM Bhagwant Mann

अक्टूबर 24, 2026